{"_id":"66b109fd4a10d102a90b26c7","slug":"work-on-pressing-npt-2-pipeline-to-drain-contaminated-water-begins-sonipat-news-c-197-1-snp1002-122539-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दूषित पानी की निकासी के लिए एनपीटी-2 पाइपलाइन दबाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दूषित पानी की निकासी के लिए एनपीटी-2 पाइपलाइन दबाने का काम शुरू
Mon, 05 Aug 2024 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गढ़ी झंझारा रोड पर दूषित पानी की निकासी के स्थाई समाधान के लिए एनपीटी-2 पाइपलाइन दबाने का काम शुरू कर दिया गया है। यह पाइपलाइन पांची रोड से होते हुए अगवानपुर एसटीपी तक जाएगी।
गढ़ी झंझारा रोड के निकट ओवरब्रिज से अगवानपुर फाटक तक 59.60 लाख रुपये के खर्च से पाइपलाइन बिछाई जाएगी। वहीं, अगवानपुर फाटक से एसटीपी तक 58.86 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। गढ़ी झंझारा रोड व खेड़ी रोड से आने वाला दूषित पानी इस पाइपलाइन से होते हुए सीधे एसटीपी में गिरेगा। विधायक निर्मल चौधरी ने एनपीटी-2 पाइपलाइन दबाने के काम का निरीक्षण किया। विधायक ने ठेकेदार को हिदायत दी कि काम में गड़ीबड़ी हुई तो उसकी पेमेंट भी रुकवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए काम की निगरानी करें। कोई गड़बड़ी हुई तो अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे।