फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Work of laying sewer line stuck for one month due to non-receipt of estimate from railway

रेलवे से एस्टीमेट नहीं मिलने के कारण एक माह से अटका सीवर लाइन डालने का काम

Wed, 06 Apr 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Work of laying sewer line stuck for one month due to non-receipt of estimate from railway
नगर निगम कार्यालय - फोटो : Sonipat
नगर निगम की ओर से सीवर व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए किया जा रहा लाइन डालने का काम एक माह से अटका हुआ है। सीवर लाइन डालकर रेलवे लाइन पार (पश्चिमी) क्षेत्र को पूर्वी क्षेत्र से जोड़ा जाना है। बैंयापुर खुर्द के पास रेलवे लाइन के नीचे से सीवर लाइन डाली जाएगी। रेलवे से एस्टीमेट नहीं मिलने के कारण एक माह से काम अटका हुआ है। इस संबंध में निगम के अधिकारी रेलवे के अधिकारियों से मिल चुके हैं। वहां से आश्वासन मिलने के बावजूद एस्टीमेट तैयार नहीं हो पाया है। रेलवे से एस्टीमेट मिलने के बाद निगम की ओर से पैसा दिया जाएगा। इसके बाद वहां से मंजूरी मिलने के बाद ही लाइन डालने का काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर में अटल मिशन ऑफ रेजुवेनशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) योजना के तहत 65 करोड़ रुपये से सीवर लाइन डाली जा रही है। शहर के लहराड़ा, मोहन नगर, बाबा कॉलोनी, लक्ष्मण कॉलोनी में काफी समय पहले सीवर लाइन डाली जा चुकी है। वहां से पानी की निकासी के लिए प्रबंध नहीं हैं, जिसके कारण उन कॉलोनियां का पानी खाली प्लॉटों में जमा हो रहा है। इससे वहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का स्थायी समाधान कराने के लिए वहां के लोगों ने सीवर लाइन बिछाने की मांग की थी। इसके बाद अधिकारियों ने यहां की सीवर लाइन को शहर के पूर्वी क्षेत्र की सीवर लाइन से जोड़ने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

10 हजार से ज्यादा लोग कर रहे सीवर लाइन जुड़ने का इंतजार
लहराड़ा, मोहन नगर, बाबा कॉलोनी, लक्ष्मण कॉलोनी में करीब 10 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। इन कॉलोनियों में दूषित पानी की निकासी के लिए फिलहाल बेहतर व्यवस्था नहीं है। यहां के लोग लंबे समय से सीवर लाइन जोड़े जाने का इंतजार कर रहे हैं। नगर निगम की ओर से क्षेत्र की सीवर लाइन को शहर के पूर्वी क्षेत्र से जोड़ा जाना है। इसमें बीच में दिल्ली-अंबाला रेललाइन आने की वजह से रेलवे से मंजूरी ली जानी है। इसकी मंजूरी लेने के लिए निगम अधिकारियों ने रेलवे के अधिकारियों को पत्र लिखकर एस्टीमेट देने के लिए कहा था। जिससे निगम के अधिकारी रेलवे के पास पैसा जमा करवाकर रेलवे लाइन के नीचे से सीवर लाइन दबवा सकें। लेकिन एस्टीमेट नहीं मिलने के कारण काम बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर लाइन जुड़ने से राठधना एसटीपी पर पहुंचाया जाएगा दूषित पानी
नगर निगम लहराड़ा, मोहन नगर, बाबा कॉलोनी, लक्ष्मण कॉलोनी की सीवर लाइन को जोड़ने के लिए मुख्य लाइन बिछ चुकी है। इन कॉलोनियों के दूषित पानी को राठधना सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक पहुंचाया जाना है। यहां की मुख्य लाइन को शहर के पूर्वी क्षेत्र में राजीव नगर, उत्तम नगर, बैंयापुर खुर्द, नरेंद्र नगर, पटेल नगर, बंदेपुर की सीवर लाइन से जोड़ा जाना है। इसके बाद पश्चिमी क्षेत्र की कॉलॉनियों के लोगों की समस्या दूर हो सकेगी।
रेलवे ने निगम अधिकारियों से सीवर लाइन डालने का नक्शा मांगा
रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि बैंयापुर खुर्द के पास निगम की ओर से सीवर लाइन बिछाई जानी है। इस संबंध में रेलवे व निगम अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। रेलवे ने निगम अधिकारियों से सीवर लाइन डालने से संबंधित ड्राइंग (नक्शा) देने की मांग की है। साथ ही उच्च अधिकारियों को एस्टीमेट बनवाने के लिए पत्र लिखा है।
मोहन नगर, बाबा कॉलोनी, लहराड़ा, लक्ष्मण कॉलोनी के दूषित पानी को राठधना एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। रेलवे लाइन के नीचे से सीवर लाइन डालनी है। इसके लिए रेलवे के अधिकारियों से एस्टीमेट मांगा गया है। एस्टीमेट मिलने के बाद निगम रेलवे को बजट जारी करेगा। इसके बाद निगम की ओर से पश्चिमी क्षेत्र की सीवर लाइन को पूर्वी क्षेत्र की सीवर लाइन से जोड़ा जा सकेगा। -अशोक रावत, अधीक्षक अभियंता, नगर निगम।

बैंयापुर खुर्द के पास सीवर लाइन बिछवाने के लिए निगम अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। उनसे सीवर लाइन से संबंधित ड्राइंग मांगी गई है। निगम से ड्राइंग मिलने के बाद मुख्यालय से एस्टीमेट बनवाया जाएगा। इसको लेकर मुख्यालय के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है। -नरेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed