फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Work of laying sewer line started in ward 11

Sonipat News: वार्ड 11 में सीवरलाइन डालने का शुरू हुआ काम

Sun, 17 Aug 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 17 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Work of laying sewer line started in ward 11
फोटो 15: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में सीवर लाइन डालने के शुभारंभ पर बुजुर्ग से नारियल तुड
सोनीपत। वार्ड नं 11 के कच्चे क्वार्टर बाजार में नगर निगम की तरफ करवाए जा रहे विकास कार्यों का शनिवार को विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन शनिवार को बुजुर्ग से नारियल फुड़वाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि कच्चे क्वार्टर की पुरानी सीवर लाइन पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी वजह से कई महीने से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। इससे लोगों के घरों और दुकानों के आगे दूषित पानी भर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समस्या के निदान के लिए 1.19 करोड़ रुपये से नई सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया गया है। दो से तीन सप्ताह में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को स्थायी समाधान मिल जाएगा। साथ ही प्रेम नगर से मेन एटलस रोड तक भी सीवर लाइन बिछाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने कहा कि वार्ड नंबर 11 के कार्य में कच्चे क्वार्टर की सभी गलियों में सीवर लाइन डाली जाएगी। साथ ही सुभाष चौक से ईएसआई डिस्पेंसरी तक भी सीवर लाइन डाली जाएगी। उसके बाद सड़क की मरम्मत की जाएगी।

उन्होंने कार्य करने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि को कार्य को जल्द पूरा करने के लिए कहा। इस दौरान वासुदेव सुखीजा, जवाहर चांदना, राकेश चोपड़ा, नरेश छाबड़ा, लव भूटानी,अमित सुखीजा, अमित बत्रा, बिट्टू कामरा, पवन तनेजा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed