फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Work load increased due to transfer of eight ALMs in Sonipat, workers closed the gate and staged strike

Sonipat: आठ एएलएम का तबादला होने से बढ़ा वर्क लोड, कर्मियों ने गेट बंद कर दिया धरना

Wed, 07 Feb 2024 02:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 07 Feb 2024 02:24 PM IST
सार

सोनीपत के भठगांव बिजली केंद्र में तैनात आठ सहायक लाइनमैन का तबादला दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में कर दिया गया है। जबकि उनके स्थान पर कोई नई नियुक्ति नहीं की गई है। उपकेंद्र में 20 एएलएम तैनात थे, जिसमें से आठ पक्के कर्मियों का तबादला कर दिया गया है।

विज्ञापन
Work load increased due to transfer of eight ALMs in Sonipat, workers closed the gate and staged strike
सहायक लाइनमैन का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में बिजली निगम के आठ सहायक लाइनमैन (एएलएम) का तबादला हाेने से बढ़े वर्क लोड के विरोध में बिजली कर्मियों ने भठगांव उपकेंद्र में कार्यालय का गेट बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी नेता नवीन दहिया ने बताया कि सरकार की ओर से कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


भठगांव बिजली केंद्र में तैनात आठ सहायक लाइनमैन का तबादला दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में कर दिया गया है। जबकि उनके स्थान पर कोई नई नियुक्ति नहीं की गई है। उपकेंद्र में 20 एएलएम तैनात थे, जिसमें से आठ पक्के कर्मियों का तबादला कर दिया गया है। अब चार पक्के कर्मचारी और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के आठ कर्मचारी रह गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे कर्मियों पर वर्क लोड बढ़ गया है। जिससे उन्हें काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह दो दिन से धरना दे रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed