Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Won five medals including three gold in weightlifting

Sonipat News: भारोत्तोलन में जीते तीन स्वर्ण सहित पांच पदक

Wed, 07 Aug 2024 05:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 07 Aug 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Won five medals including three gold in weightlifting
खरखौदा। राज्यस्तरीय सीनियर खेल महाकुंभ की भारोत्तोलन स्पर्धा में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण सहित पांच पदक जीते। यह प्रतियोगिता 1 से 3 अगस्त को अंबाला में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

भारोत्तोलन स्पर्धा में तमन्ना ने 71 किलो भारवर्ग, आदित्य ने 96 किलो भारवर्ग व हिमांशु ने 102 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीते हैं। साथ ही यशिका ने 87 किलो भारवर्ग में रजत व कपिल ने 109 भारवर्ग में कांस्य पदक जीता है। प्रशिक्षक सुमित दहिया ने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ी इससे पहले राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय पहुंचने पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संस्थापक सतप्रकाश नंबरदार, प्राचार्य दया दहिया, अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया, डॉ. दीपिका दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed