{"_id":"66b255d1cdee99bc890c8612","slug":"womens-special-trains-occupied-by-men-sonipat-news-c-197-1-snp1008-122545-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिला स्पेशल ट्रेनाें पर पुरुषों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिला स्पेशल ट्रेनाें पर पुरुषों का कब्जा
Tue, 06 Aug 2024 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 06 Aug 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-पानीपत रूट पर महिला यात्रियों को सुगम यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए उत्तर रेलवे के प्रयास पुरुष यात्री बेकार कर रहे हैं। महिला स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ प्रत्येक गाड़ियों में अलग से दो महिला बोगियों की व्यवस्था की गई है, लेकिन इन पर भी पुरुष यात्री अपना कब्जा जमाए हुए हैं। ऐसे में रेलवे का प्रयास व खाकी का डर फीका पड़ता नजर आ रहा है। इस कारण महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। सुरक्षा कर्मी भी इसको अनदेखा कर रहे हैं।
दैनिक यात्री संगीता, सुनीता, मोहिनी, कमलेश, अनीता व सोनिया ने बताया कि वह रोजाना सोनीपत से दिल्ली रूट पर आवागमन करती हैं। महिला स्पेशल ट्रेन होने के बावजूद पुरुष यात्री महिलाओं के बीच सफर कर रहे हैं। रेलवे ने महिलाओं के लिए अधिकतर ट्रेनों में अलग दो बोगियों की व्यवस्था कर रखी है, लेकिन उन्हें इस सुविधा का भी पूर्ण लाभ नहीं मिल रहा है। कुछ पुरुष यात्री जल्दबाजी या जानकारी के अभाव में इन बोगियों में सवार हो जाते हैं, लेकिन सुरक्षा कर्मी होने के बावजूद उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। पुरुष यात्रियों के चढ़ने का विरोध करने पर वह महिलाओं से झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। रेलवे अधिकारियों, जीआरपी, आरपीएफ का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इससे उन्हें असुरक्षित माहौल में सफर करना पड़ रहा है। वहीं आरपीएफ का दावा है कि सात माह में महिला स्पेशल ट्रेन में सफर करते 17 लोगों को पकड़कर जुर्माना लगाया गया है।
किस माह कितने यात्रियों को पकड़ा
जनवरी 05
फरवरी 00
मार्च 02
अप्रैल 01
मई 00
जून 09
जुलाई 00
वर्जन
महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला स्पेशल ट्रेन व बोगियों में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाता है, जिनका कार्य पुरुष यात्रियों को महिला बोगी में सफर करने से रोकना है। अगर कोई पुरुष यात्री महिला बोगियों में चढ़ता है तो उनका चालान किया जाता है। जनवरी से अब तक ऐसे 17 लोगों के चालान काटे गए हैं। अगर फिर भी यात्री नहीं मानते हैं तो जल्द और ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- संगम, थाना प्रभारी, रेलवे पुलिस बल