{"_id":"64d3e6a701048cc7a0019a34","slug":"women-will-be-able-to-travel-free-of-cost-in-roadways-buses-on-raksha-bandhan-sonipat-news-c-197-1-snp1002-4310-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रक्षाबंधन पर महिलाएं रोडवेज बसों में कर सकेंगी निशुल्क यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रक्षाबंधन पर महिलाएं रोडवेज बसों में कर सकेंगी निशुल्क यात्रा
Thu, 10 Aug 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए हरियाणा परिवहन की बसों में इस वर्ष भी मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है।
उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि विभाग की तरफ से कई वर्षों से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। इस वर्ष भी महिलाएं अपने 15 साल तक के बच्चों के साथ निशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा की सुविधा 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे से आरंभ होगी और 30 अगस्त रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी। यह सुविधा साधारण व स्टैंडर्ड बसों में दी जाएगी।