फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Women's basketball competition in Deenbandhu University from 30, 16 teams of the country will participate

Sonipat News: दीनबंधु यूनिवर्सिटी में महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता 30 से, देश की 16 टीम लेंगी भाग

Sat, 21 Jan 2023 07:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Women's basketball competition in Deenbandhu University from 30, 16 teams of the country will participate
डीसीआरयूएसटी, मुरथल। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 30 जनवरी से प्रारंभ होने वाली इस प्रतियोगिता में देश की टॉप 16 टीमें प्रतिभागिता करते हुए अपना दम दिखाएंगी। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में बैठक बुलाई गई। जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने की।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि हमारे देश की बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं है। देश व प्रदेश की बेटियों ने खेल सहित हर क्षेत्र में देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय होने के बावजूद भी अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय में होना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने अधिकारियों को तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए और कहा कि विश्वविद्यालय में आने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर कमेटियां बनाकर निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

प्रत्येक जोन से टॉप चार टीमें लेंगी भाग
प्रतियोगिता के आयोजक सचिव एवं विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता 30 जनवरी से 3 फरवरी तक चलेगी। जिसमें देश की टॉप 16 टीम भाग लेंगी। प्रतियोगिता में प्रत्येक जोन की टॉप चार टीम भाग लेंगी। पूर्व में ही विश्वविद्यालय उत्तर क्षेत्रीय व अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर चुका है। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। विश्वविद्यालय के दो बास्केटबॉल कोर्ट फ्लड लाइट से युक्त हैं, इसलिए मैचों का आयोजन देर रात तक भी किया जा सकता है। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था विश्वविद्यालय के छात्रावास में, जबकि टीम के साथ आए अधिकारियों की व्यवस्था विश्राम गृह में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ये 16 टीमें लेंगी भाग
उत्तर क्षेत्र की टीम
-पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
-गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (जीएनडीयू), अमृतसर
-लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय (एलपीयू), फगवाड़ा
-पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला
दक्षिण क्षेत्र की टीम
-मद्रास विश्वविद्यालय, चेन्नई
-एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ( एसआरएमआईएसटी), चेन्नई
-महात्मा गांधी विश्वविद्यालय (एमजीयू) कोट्यम, केरल
-कालीकट विश्वविद्यालय, केरल
पूर्व क्षेत्र की टीम
-बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी
-कलकत्ता विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल
-महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (एमजीकेवी), वाराणसी
-विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, मेघालय
पश्चिम क्षेत्र की टीम
-भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संस्थान (आईआईटीएम), ग्वालियर
-लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई), ग्वालियर
-स्वर्णिम गुजरात खेल विश्वविद्यालय, गुजरात
-रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed