{"_id":"6824f5635c6c6abca001b62a","slug":"women-paid-tribute-to-the-martyrs-by-taking-out-sindoor-yatra-sonipat-news-c-197-1-snp1003-136644-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिलाओं ने सिंदूर यात्रा निकाल कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिलाओं ने सिंदूर यात्रा निकाल कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Thu, 15 May 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 15 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव भैरा बांकीपुर में निकाली सिंदूर यात्रा के दौरान विधायक कृष्णा गहलावत, महिला कार्
सोनीपत। गांव भैरा बांकीपुर में बुधवार शाम को सेना को सलामी देते हुए सिंदूर यात्रा निकाली गई। विधायक कृष्णा गहलावत ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हिंद की सेना के हर फौजी की शहादत अविस्मरणीय है। देश सदैव शहीदों का ऋणी रहेगा।
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सिंदूर यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा में शामिल महिलाओं ने हाथों में सशस्त्र बलों की तस्वीरों व ऑपरेशन सिंदूर का लोगो लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। पूरा गांव सिंदूर यात्रा के रंग में रंगा रहा। सिंदूर यात्रा में हर आयु वर्ग की महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने फौजियों की सलामती के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। हाथों में तिरंगा लेकर महिलाएं आगे बढ़ीं तो पुरुष भी नमन करने लगे।
विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंक को संरक्षण देने वाले मुल्क को अच्छा सबक सिखाया है। अब दोबारा उसका साहस नहीं होगा कि वह कोई आतंकी हमला करे। भारतीय सेना को हर हमले का जवाब देने की खुली छूट दी गई है। इस दौरान सुनीता लोहचब, अंजली बजाज, सारिका कालड़ा, किरण, सरपंच कमलेश, अनीता चौहान, सुमन देवी, पूनम देवी, ललिता, रूबी, पुष्पा, अलका, करीना, जयराम शर्मा, दीपक अटेरना, मंडल अध्यक्ष इंद्र चौहान, योगेश जठेड़ी, छोटू, अमित दहिया व अमित भी मौजूद रहे।