फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Women hockey player Olympian Neha Goyal marries Karnal hockey player Sunil on 24 November

शादी के बंधन में बंधेंगे हॉकी खिलाड़ी: ओलंपियन नेहा गोयल की सुनील से शादी, आठ साल का प्यार चढ़ेगा परवान

Fri, 22 Nov 2024 10:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 22 Nov 2024 10:34 PM IST
सार

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर लौटी हरियाणा की हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन नेहा गोयल शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। नेहा का आठ साल का प्यार परवान चढ़ने वाला है। नेहा गोयल हरियाणा के हॉकी खिलाड़ी सुनील के साथ सात फेरे लेंगी। 

विज्ञापन
Women hockey player Olympian Neha Goyal marries Karnal hockey player Sunil on 24 November
हॉकी खिलाड़ी नेहा गोयल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल मैदान पर छाने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी नेहा गोयल अब अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रही हैं। आठ साल के प्यार को अरेंज मैरिज के रूप में परवान चढ़ने की खुशी नेहा के चेहरे की रंगत को और बढ़ा रही है। महिला एशिया चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर लौटने के बाद अब वह शादी की रस्मों को निभाने में जुटी हुई है। शुक्रवार सुबह नेहा गोयल की शादी की लग्न पत्रिका लिखी गई तो शाम को हल्दी की रस्म अदा की गई। 

विज्ञापन


सोनीपत के वेस्ट रामनगर निवासी ओलंपियन नेहा गोयल ने महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया और भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ट्रॉफी जीतने के बाद नेहा अब सोनीपत पहुंचकर दो दिन बाद होने वाली अपनी शादी की रस्मों को निभाने में जुट गई हैं। नेहा गोयल 24 नवंबर को करनाल के राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी सुनील के साथ सात फेरे लेंगी। इसके लिए नेहा के घर पर परंपरागत रस्म शुरू हो गई हैं। हल्दी की रस्म उनकी प्रशिक्षक, भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान एवं द्रोणाचार्य अवार्डी प्रीतम सिवाच के घर हुई। दोनों परिवारों की सहमति ने लव मैरिज अब अरेंज मैरिज के तौर पर हो रही है। नेहा के घर पर शादी को लेकर तमाम तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


कड़े संघर्ष से लिखी जिंदगी की गाथा

नेहा गोयल ने महज सात वर्ष की छोटी सी आयु से अपने संघर्ष की शुरुआत की थी। नेहा बताती हैं कि वह तीन बहनें हैं। मां सावित्री देवी ने हमारा पालन पोषण किया। हमारी छोटी-छोटी खुशियों को पूरा करने के लिए उन्होंने फैक्ट्री में काम किया। वह जब छठी कक्षा में थी तो यह सोचकर हॉकी स्टिक थामी थी कि अच्छे जूते और कपड़े मिलेंगे। यह कभी नहीं सोचा था कि यह हॉकी स्टिक उनकी जिंदगी ही बदल देगी। प्रशिक्षक प्रीतम सिवाच ने उनके अंदर छिपी प्रतिभा को पहचाना और तराशते हुए बेहतर प्रशिक्षण दिया। उनके आशीर्वाद वे आज वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेलने में कामयाब रही। नेहा गोयल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है और एक सितारा बनकर चमक रही हैं।
 

शादी ने दोगुना कर दी जीत की खुशी

महिला एशिया चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीतकर सोनीपत लौटी नेहा अपनी शादी की रस्मों में जुटी हुई हैं। नेहा बताती हैं कि लगातार दूसरी बार एशियन चैंपियन ट्रॉफी जीतने के बाद शादी की खुशी भी दोगुनी हो गई है। देश के लिए जिम्मेदारी निभाने के बाद अब शादी की तैयारियों में लगी हुई हैं। नेहा बताती हैं कि आधुनिकता के दौर में संयुक्त परिवार खत्म होते जा रहे हैं। मेरी इच्छा थी कि मुझे ऐसा परिवार मिले, जो मिल जुलकर रहता हो, मेरा यह सपना भी अब पूरा होने जा रहा है। करनाल के सुनील का परिवार भी संयुक्त परिवार के रूप में रहता है।

ऐसे हुई सुनील से मुलाकात

नेहा ने बताया कि करीब नौ साल पहले अंडर-17 के राष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलने गए थे। वहां सुनील के साथ मुलाकात हुई थी। जहां से हमारी दोस्ती शुरू हुई। वह सुनील को प्यार से सुक्कड़ बोलती थी। उनकी आठ साल की दोस्ती कब प्यार में बदल गई, पता ही नहीं चला। उन्होंने बताया कि सुनील का स्वभाव बेहद शांत और मिलनसार है। वह बहुत केयरिंग भी हैं। वह कोलकाता में कैग में ऑडिट की पोस्ट पर नौकरी करते हैं। शादी के बाद वह दिल्ली में ट्रांसफर ले लेंगे।

विज्ञापन

चोटिल होने पर सुनील की मदद

नेहा गोयल ने कहा है कि वर्ष 2015 में उनके पैर में इंजरी हुई थी तो वह अंदर टूट गई थी। डॉक्टर ने उन्हें भविष्य में खेलने के लिए मना कर दिया था। तब सुनील ने बहुत मदद की थी। नेहा को डॉक्टर के पास ले जाकर फिजियोथेरेपी से लेकर इलाज तक में मदद की। इससे वह दोबारा मैदान में उतर सकी।

प्रीतम सिवाच को दी प्रेम प्रसंग की जानकारी

वर्ष 2018 के एशियाई खेलों के बाद प्रशिक्षक व दीदी प्रीतम सिवाच को प्रेम प्रसंग के बारे में बताया था। उस दौरान उन्होंने पहले खेलों पर ध्यान देने को कहा था। ओलंपिक के बाद नेहा ने सुनील के साथ शादी को लेकर परिजनों से बातचीत की और दोनों के परिजनों ने सहमति दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed