फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Women expressed their displeasure over the lack of drinking water supply

विधायक के समक्ष भोगीपूर व राजलूगढ़ी की महिलाओं ने पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर जताई नाराजगी

Tue, 03 Aug 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Women expressed their displeasure over the lack of drinking water supply
भोगीपुर व राजलूगढ़ी में महिलाओं व ग्रामीणों के साथ पौधरोपण करती विधायक निर्मल चौधरी - फोटो : Sonipat
गन्नौर। गांव भोगीपुर व राजलूगढ़ी में पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत विधायक निर्मल चौधरी ने महिलाओं व ग्रामीणों के सहयोग से त्रिवेणी लगाकर की। इस दौरान महिलाओं ने विधायक के समक्ष गांव में पेयजल न आने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग की पेयजल लाइन से उनके घरों तक पानी नहीं पहुंचता है। जिससे उन्हें पेयजल के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। राजलूगढ़ी की महिलाओं ने रेलवे स्टेशन के समीप खराब पड़े ट्यूबवेल की जगह दूसरा ट्यूबवेल शीघ्र लगवाने की गुहार लगाई। इस पर विधायक ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि वह विभाग के अधिकारियों से बात कर उनकी समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करेंगी। इसके अलावा ग्रामीणों ने लाखों रुपये की लागत से बनाए गए नाले को निकासी से जोड़ने, गांव में पार्क का निर्माण कराने की भी मांग की। इस पर विधायक ने एसईपीओ जयभगवान को इस संबंध में योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed