{"_id":"66afb05cf116153f8708b7b4","slug":"women-asked-for-plots-of-100-square-yards-from-the-government-sonipat-news-c-197-1-snp1002-122423-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिलाओं ने सरकार से सौ-सौ वर्ग गज के प्लाॅट मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिलाओं ने सरकार से सौ-सौ वर्ग गज के प्लाॅट मांगे
Sun, 04 Aug 2024 10:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा के गांव रोहणा में महिलाएं एकत्रित होकर सरकार से प्लाॅट देने की मांग करते हुए।
खरखौदा। गांव रोहणा की महिलाओं ने सरकार से सौ-सौ वर्ग गज के प्लाॅट देने की मांग की है। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर से लेकर वह चंडीगढ़ तक अपनी मांग को रख चुकी हैं, लेकिन आश्वासनों से आगे बात नहीं बढ़ पा रही। महिलाओं का कहना है कि वह सरकार से मांग करती हैं कि उन्हें जल्द प्लाॅट मुहैया करवाए जाएं।
गांव रोहणा निवासी कांता, रामरती, बेदो, इंदू, नाहनी, मंजू, शर्मिला, पुष्पा, गीता, कमलेश, सुशीला, ममता, ललिता, रुबी सहित अन्य का कहना है कि वर्ष 1973 में गांव में पात्र लोगों को प्लाॅट दिए गए थे। तब से लेकर अब तक प्लाॅट नहीं दिए गए हैं। पात्र लोगों को इसके कारण परेशानी हो रही है। कई पात्र लोग तो वर्ष 1973 में भी प्लाॅट नहीं पा सके थे, वर्तमान समय में ही वह स्थानीय स्तर से लेकर जिला मुख्यालय व चंडीगढ़ तक जाकर अपनी मांग रख चुकी हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिले हैं, उनकी मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है।
महिलाओं का कहना है कि उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले समाधान शिविर के साथ ही वह जिलास्तर पर लगने वाले समाधान शिविर में भी अपनी इस मांग को उठा चुकी हैं। गांव में पंचायती जमीन भी है, इसके बाद भी उनकी मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। ऐसे में वह मुख्यमंत्री से मांग करती हैं कि गांव के पात्र परिवारों को सौ वर्ग गज के प्लाॅट जल्द मुहैया करवाए जाएं।