{"_id":"6abc2327916eba467a0e402f","slug":"womans-chain-snatched-attempt-made-to-snatch-from-another-sonipat-news-c-197-1-snp1001-161455-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एक महिला की चेन छीनी, दूसरी से झपटने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एक महिला की चेन छीनी, दूसरी से झपटने का प्रयास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। शहर में 25 सितंबर को बाइक सवार दो युवकों ने अलग-अलग जगहों पर महिलाओं को चेन झपटमारी का निशाना बनाया। कच्चे क्वार्टर मार्केट में आरोपियों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली।
वहीं जटवाड़ा में वारदात की कोशिश के दौरान महिला के गले पर नाखून लगने से चोट आई। दोनों मामलों में सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस एक
कच्चे क्वार्टर में महिला से चेन झपटी
कबीरपुर निवासी हरप्रीत कौर ने पुलिस को बताया कि वह 25 सितंबर को शाम करीब पांच बजे स्कूटी से कच्चे क्वार्टर मार्केट आई थीं। उन्होंने गले में सोने की चेन पहन रखी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने उनके गले पर झपटा मारकर चेन तोड़ ली और दोनों फरार हो गए। महिला बाइक का नंबर नहीं देख सकीं। हरप्रीत कौर के अनुसार, घटना के बाद डर के कारण उन्होंने तत्काल शिकायत नहीं दी थी।
विज्ञापन
केस दो
जटवाड़ा में चेन झपटने का प्रयास
जटवाड़ा निवासी हरि किशन शर्मा ने शिकायत में बताया कि 25 सितंबर को शाम करीब 4:30 बजे उनकी पत्नी चित्रा गीता भवन से घर लौट रही थीं। जटवाड़ा पहुंचने पर बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन झपटने का प्रयास किया। चेन नहीं झपटी, लेकिन इस दौरान गले पर नाखून लगने से उन्हें चोट आई। शिकायत मिलने पर पुराना शहर पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता की पत्नी की ओर से अभी तक एमएलआर पेश नहीं की गई है। मौके की जांच और शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दोनों घटनाओं में बाइक सवार दो युवकों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस शिकायतों के आधार पर घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
प्रविंद्र, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत