फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman who threw acid out of hand, youth referred to PGI

तेजाब डालने से झुलसे युवक को पीजीआई रोहतक किया रेफर, आरोपी महिला पुलिस पकड़ से बाहर

Fri, 28 Oct 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman who threw acid out of hand, youth referred to PGI
सोनीपत। मयूर विहार में तेजाब डालने से झुलसे युवक को गंभीर हालत के चलते परिजन निजी अस्पताल से पीजीआई रोहतक ले गए। अब पीजीआई में पीड़ित को उपचार दिया जा रहा है। वहीं युवक पर तेजाब डालने की आरोपी महिला का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है। उस तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम साइबर टीम की भी मदद ले रही है।
विज्ञापन

मयूर विहार की रहने वाली अनीता ने पुलिस को बताया था कि झज्जर के बहादुरगढ़ निवासी उसके भाई-भाभी की काफी साल पहले मौत हो गई थी। ऐसे में अपने भतीजे श्याम सिंह (25) को उसने बचपन से अपने पास रख कर उसका पालन-पोषण किया है। श्याम अब एक कंपनी में काम कर रहा था। श्याम के पास सदर थाना गोहाना के गांव की महिला फोन करने लगी थी। बाद में वह अपनी मां के साथ उसके भतीजे के लिए रिश्ता लेकर उनके घर भी आई थी। उसने उनसे कुछ समय मांगा था। बाद में उन्हें पता लगा कि उसकी पहले शादी हो चुकी है और वह पति से अलग रह रही है। ऐसे में श्याम के परिजनों ने महिला के साथ शादी करने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद भी युवती उसके भतीजे के पास कॉल करने लगी थी। उसने श्याम को धमकी भी दी थी। जिसके बाद बुधवार शाम को उसका भतीजा दूध लेने मयूर विहार की गली नंबर 24 में गया था महिला तेजाब डालकर भाग गई थी। श्याम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसे आईसीयू में रखा गया था। वहां से परिजन अब रेफर कराकर पीजीआई रोहतक ले गए हैं। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। घटना के बाद से महिला पुलिस पकड़ से बाहर है। महिला की गिरफ्तारी को पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। साइबर टीम की भी मदद से उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
युवक पर तेजाब डालने के मामले में आरोपी महिला की गिरफ्तारी को प्रयास जारी है। युवक को परिजन पीजीआई रोहतक ले गए। पीजीआई में जाकर युवक के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप, प्रभारी कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed