फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman Sub Inspector of Haryana police arrested for bribe

Haryana: रिश्वत लेते महिला सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई, जानें क्या था मामला ?

Sat, 28 Jun 2025 06:50 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Jun 2025 06:50 PM IST
सार

रिश्वत मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए हरियाणा पुलिस की एक सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। महिला पुलिस कर्मी ने दुष्कर्म मामले में एक आरोपी का नाम हटाने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। खास बात यह थी कि उसी आरोपी ने महिला की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Woman Sub Inspector of Haryana police arrested for bribe
रिश्वत लेते महिला सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइन थाने में तैनात एक महिला उप निरीक्षक को शनिवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। महिला उप निरीक्षक ने दुष्कर्म के मुकदमे में नामजद आरोपी को बचाने लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपी खुद को निर्दोष बता रहा था। महिला उप निरीक्षक के रिश्वत मांगने की शिकायत उसने एंटी करप्शन ब्यूरो में कर दी जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने योजनाबद्ध तरीके से थाने से ही रिश्वत लेते उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


ये था मामला

अंकित नाम के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया गया था, हालांकि उसको गिरफ्तार नहीं किया गया। अंकित खुद को निर्दोष बता रहा है। मामले की जांच उप निरीक्षक मंजू कर रहीं थी। आरोपी अंकित का नाम एफआईआर से काटने के लिए महिला उप निरीक्षक ने एक लाख रुपये की मांग की। 60 हजार रुपये शनिवार को थाने में लेकर आने के लिए कहा। अंकित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में कर दी। इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत मांगने वाली महिला उप निरीक्षक मंजू को गिरफ्तार करने का प्लान बनाया। जैसे ही अंकित ने थाने पहुंचकर उप निरीक्षक मंजू को रिश्वत की रकम दी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापा डालकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वहां हड़कंप गया। थाने में हर कोई सन्न रह गया। महिला उप निरीक्षक से एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम गहन पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

रोहतक में दर्ज हुई थी एफआईआर

दुष्कर्म के आरोप से जुड़ी जिस एफआईआर से नाम हटाने के लिए महिला उप निरीक्षक आरोपी से रिश्वत मांग रही थी, वह रोहतक में दर्ज हुई थी। आरोपी से एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी। 40 हजार रुपये पहले ही महिला उप निरीक्षक वसूल चुकी थी।

महिला उप निरीक्षक मंजू अंकित का नाम केस से हटाने के लिए रिश्वत मांग रही थी। 40 हजार रुपये वह पहले ले चुकी थी। शनिवार को शिकायत मिलने के बाद उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।-सचिव कुमार, उप पुलिस अधीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो



ये भी पढ़ें: Jhajjar: पुलिस को मिली कामयाबी, दो आरोपी गिरफ्तार, इन्वेस्टमेंट के नाम करते थे साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed