फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman shot in shoulder

Sonipat News: बर्तन साफ कर रही महिला के कंधे में मारी गोली

Wed, 06 Dec 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 06 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman shot in shoulder
फोटो 22: सोनीपत में गोहाना के गांव मुंडलाना में गोली लगने से घायल हुई महिला खानपुर मेडिकल कॉलेज
गोहाना। गांव मुंडलाना में बर्तन साफ कर रही महिला के कंधे में अज्ञात ने गोली मार दी। गोली लगने पर महिला को कोई नुकीली चीज लगने का अहसास हुआ। इसके बाद खून निकलने लगा। बेटे व पति ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया तो चिकित्सक ने गोली मारे जाने की जानकारी दी। महिला का खानपुर कलां स्थित राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव मुंडलाना निवासी संतोष ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम को करीब सवा छह बजे घर के चौबारे पर बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान उनके कंधे पर अचानक से कोई नुकीली चीज आकर लगी। जिसके बाद उनके कंधे से खून बहने लगा। उसने अपने पति व बेटे को अवगत कराया तो वह उन्हें लेकर खानपुर कलां स्थित अस्पताल में पहुंचे। महिला का कहना है कि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक ने उपचार के दौरान बताया कि उनके कंधे पर गोली लगी है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि गांव में उनकी किसी के साथ कोई कहासुनी तक नहीं हुई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम हमलावर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed