फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman duped of Rs 2.5 lakh by pretending to be SHO of Punjab Police

Sonipat News: पंजाब पुलिस का एसएचओ बताकर महिला से 2.5 लाख रुपये ठगे

Sat, 31 Aug 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 31 Aug 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman duped of Rs 2.5 lakh by pretending to be SHO of Punjab Police
गन्नौर (सोनीपत)। पंजाब पुलिस का एसएचओ बताकर एक ठग ने किशनपुरा की एक महिला से 2.50 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशनपुरा निवासी पुष्पा ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 13 अगस्त को उनके पास व्हाट्सएप काॅल आई। काॅल करने वाले व्यक्ति ने अपने आपको पंजाब पुलिस का एसएचओ बताया और कहा कि उसने उनके भतीजे को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। अगर वह उसे बचाना चाहती हैं तो 2.5 लाख रुपये भिजवा दें। उसने रुपये नहीं देने पर उनके भतीजे को जान से मारने की बात भी कही। इसके बाद उन्होंने काॅल करने वाले व्यक्ति के खाते में राशि डलवा दी। बाद में उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने धोखाधड़ी की शिकायत साइबर पुलिस को भी दी थी। गन्नौर थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed