{"_id":"6803f52f7ceda020530e2735","slug":"woman-dies-in-e-rickshaw-collision-sonipat-news-c-197-1-snp1001-135444-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ई-रिक्शा की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ई-रिक्शा की टक्कर से महिला की मौत
Sun, 20 Apr 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। राठधना रोड स्थित आईटीआई के पास बहू के साथ सब्जी खरीदने गई महिला को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कैलाश कॉलोनी निवासी शिवानी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर शाम वह अपनी सास सुदेश रानी (56) के साथ आईटीआई के पास सब्जी खरीदने गई थी। इसी दौरान एक ई-रिक्शा चालक तेज गति से आया और उनकी सास को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी सास सड़क पर गिरकर बेहोश हो गईं। वह राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल लेकर गई, मगर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने शिवानी के बयान पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।