फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman dies after surgery, hospital accused of negligence

Sonipat News: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

Sun, 03 May 2026 09:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 03 May 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after surgery, hospital accused of negligence
पेट की रसौली के इलाज में कथित चूक का आरोप, परिजनों ने सौंपा वीडियो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। मुरथल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में रसौली के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। मामले में मृतका के बेटे ने डॉक्टर से हुई बातचीत का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। घटना करीब एक माह पुरानी बताई जा रही है। अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गांव खेवड़ा निवासी संतोष देवी को उनके बेटे रोहित ने पेट दर्द की शिकायत के बाद मुरथल रोड स्थित पार्क निदान अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच के दौरान डॉक्टर ने रसौली होने की बात कही। लेप्रोस्कोपिक सर्जरी का सुझाव दिया। आरोप है कि बाद में बिना स्पष्ट जानकारी दिए ओपन सर्जरी कर दी गई।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार ऑपरेशन के दौरान महिला की आंत कट गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने यह जानकारी छिपाते हुए दोबारा ऑपरेशन की बात कही। दूसरे ऑपरेशन के बाद भी संतोष देवी की तबीयत में सुधार नहीं हुआ और अंतत: उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित का कहना है कि मां की मौत के बाद परिवार सदमे में है और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि न्याय के लिए कहां जाएं। बाद में उन्होंने सीएम विंडो सहित अन्य मंचों पर भी शिकायत दर्ज कराई।


मुरथल थाना पुलिस के अनुसार घटना के करीब एक माह बाद शिकायत दी गई है और शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया था। थाना प्रभारी राजीव ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed