फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman Died in Accident at Sonipat

Sonipat Accident: सड़क किनारे बात कर रहे मौसेरे भाई-बहनों को कार ने मारी टक्कर, एक युवती की मौत

Tue, 01 Nov 2022 10:50 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 01 Nov 2022 10:50 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव गौरीपुर निवासी आशु ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह टायर पंचर की दुकान चलाते हैं। वह सोमवार देर शाम अपनी बाइक पर बहालगढ़ गए थे।

विज्ञापन
Woman Died in Accident at Sonipat
थाना बहालगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के गांव खेवड़ा के पास सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे मौसेरे भाई-बहनों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती की मौत हो गई और उसका मौसेरा भाई और बहन घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव गौरीपुर निवासी आशु ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह टायर पंचर की दुकान चलाते हैं। वह सोमवार देर शाम अपनी बाइक पर बहालगढ़ गए थे। उनके साथ उनकी मौसेरी बहन मध्य प्रदेश के जिला भिंड के गांव पुज निवासी शाहीन भी थी। दोनों बाइक पर गौरीपुर जाने के लिए निकले थे। रात को वह खेवड़ा कॉलोनी के पास पहुंचे तो उनकी दूसरी मौसेरी बहन मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव धरोरा फिलहाल खेवड़ा कॉलोनी निवासी शबाना भी मिल गई।
विज्ञापन


इसके चलते वह सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बातचीत करने लगे। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शाहीन और शबाना बुरी तरह घायल हो गई और आशु को भी चोट लगी। वह अपनी बहनों को लेकर अस्पताल में पहुंचा, जहां शाहीन को मृत घोषित कर दिया गया। शबाना को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed