फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman cheated of Rs 6 lakh in the name of selling plot

Sonipat News: प्लॉट बेचने के नाम पर महिला से छह लाख रुपये की धोखाधड़ी

Fri, 29 Nov 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated of Rs 6 lakh in the name of selling plot
गोहाना। गौतम नगर में प्लाॅट खरीदने के नाम पर महिला के साथ छह लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। महिला का आरोप है कि धोखाधड़ी कर प्लाॅट को दोबारा बेचा गया है। आरोपियों ने पहले से किसी अन्य को यह प्लाॅट बेच दिया था। महिला की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव चिड़ाना निवासी सुधा ने बताया कि उन्होंने गौतम नगर में 100 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। प्लाॅट सुमित का था, जबकि राजेश ने प्लाॅट बिकवाया था। पीड़िता ने वर्ष 2022 में प्लाॅट की रजिस्ट्री अपने नाम करवाई थी। बाद में पता चला कि आरोपियों ने इस प्लाॅट को वर्ष 2008 में रोहतक के बलियाना निवासी योगी को बेच दिया था। सुमित ने धोखाधड़ी कर किसी दूसरे के प्लाॅट को पीड़िता को बेच दिया है। महिला का आरोप है कि जब वह सुमित से पैसे वापस मांगने गए तो जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed