फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman body found in Western Yamuna Link Canal in Sonipat, finger print expert team collected evidence

Sonipat: पश्चिमी यमुना लिंक नहर में मिला महिला का शव, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने जुटाए सबूत

Tue, 05 Dec 2023 03:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 05 Dec 2023 03:24 PM IST
सार

गांव ककरोई के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में महिला का शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Woman body found in Western Yamuna Link Canal in Sonipat, finger print expert team collected evidence
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गांव ककरोई के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में महिला का क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिला है। शव को नहर में देखकर लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। जिस पर सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में आसपास पता किया। जिस पर शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को गांव ककरोई के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में महिला का शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। मामले को लेकर थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि शव पानी में रहने के कारण क्षत-विक्षत हो गया है। पहचान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों के साथ पानीपत व करनाल पुलिस को भी महिला का फोटो भेजा गया है। साथ ही उनके थाना क्षेत्र से लापता महिलाओं की जानकारी भी मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed