फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman arrested for stealing clothes from showroom

Sonipat News: शोरूम से कपड़ा चोरी के आरोप में महिला को पकड़ा

Thu, 10 Aug 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 10 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for stealing clothes from showroom
महिलाओं के फोटो हो रहे वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। सिविल लाइन थाना शोरूम से कपड़े चोरी करने के आरोप में एक महिला को पकड़ा गया है। उसके खिलाफ आसपास के शोरूम संचालक एकत्र हो गए और सुभाष चौक पर हंगामा किया। शोरूम संचालकों ने महिला को पकड़ कर सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया।

शोरूम से अक्सर कपड़े गायब हो रहे थे। इस पर शोरूम संचालकों ने कपड़े चोरी होने वाले दिनों की सीसीटीवी फुटेज चेक की। जिसमें कपड़ा चोरी होते तो नहीं दिखे, लेकिन कुछ महिलाएं जरूर नजर आईं। जिन शोरूम से कपड़े चोरी होते थे, उस दिन वह महिलाएं उस शोरूम में जाती थीं। उन महिलाओं को संदिग्ध मानकर शोरूम प्रबंधकों ने उनके फोटो आपस में साझा कर दिए। बुधवार को वही दो महिलाएं सुभाष चौक पर स्थित एक शोरूम में पहुंची। शोरूम के अधिकारी जसबीर ने बताया कि महिला ने कपड़े पहनने शुरू किए। इसके बाद चार कपड़े लेकर वह ट्राई करने के लिए चेंबर में चली गई। इस पर वह अलर्ट हो गए और संदिग्ध महिला पर नजर रखी। चार पीस ट्राई करने गई महिला ने कपड़ों के तीन पीस लौटा दिए, लेकिन चौथा पीस नहीं दिया। महिला से चार पीस मांगा तो नहीं दिया। इसके बाद जब उन्होंने कहा कि ट्राई करने के लिए चार पीस दिए थे, एक पीस गायब है। इस पर महिला चुप हो गई। महिला से पूछताछ की तो उसने अपने पहने हुए कपड़ों के अंदर एक पीस छुपा रखा था। उसने छुपाया गया पीस बाहर निकाला। इसके साथ उनके यहां अन्य शोरूम के कर्मचारी भी पहुंच गए। महिला से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


वर्जन

कपड़ा चोरी करने की शिकायत मिली है। महिला के खिलाफ मामले की जांच की जा रही है। वह सेक्टर-15 क्षेत्र की रहने वाली है। जांच की जा रही है। कर्मजीत, सिविल लाइन थाना प्रभारी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed