फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman arrested for forcing youth to commit suicide

युवक को आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार

Mon, 14 Mar 2022 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for forcing youth to commit suicide
गांव अटेरना में युवक के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में महिला के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट भी जोड़ दिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। युवक का शव महिला के घर के अंदर बरामद हुआ था। युवक की 25 दिन पहले शादी हुई थी। आरोप है कि बावजूद इसके महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी।
विज्ञापन

गांव गढ़ी हकीकत के रहने वाले मोनिंद्र कुमार ने शनिवार को पुलिस को बताया था कि उसका भाई दीपक (23) दिल्ली के नरेला में एक कंपनी में नौकरी करता था। उसके भाई का अटेरना गांव में महिला के घर पर आना-जाना था। दीपक की 14 फरवरी को शादी हो गई थी। वह कई दिन से मानसिक रूप से परेशान था। दीपक 11 मार्च को ड्यूटी पर गया था। रात को उन्हें सूचना मिली कि उसका शव महिला के घर में पंखे से लटका है। पुलिस ने जाली काटकर व अंदर लगा ताला तोड़कर दरवाजा खोला था। मोनिंद्र ने आरोप लगाया था कि महिला के उत्पीड़न से परेशान होकर उसके भाई ने जान दी है। पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कुंडली थाना पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है और उसकी एक साल से दीपक से जान-पहचान थी। पुलिस ने मामले में एससी-एसटी एक्ट भी जोड़ा है। मामले की जांच डीएसपी वीरेंद्र सिंह को सौंप दी गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed