फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman accuses in-laws of dowry harassment and financial exploitation

Sonipat News: महिला ने ससुरालियों पर लगाया दहेज प्रताड़ना, आर्थिक शोषण का आरोप

Sun, 29 Mar 2026 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses in-laws of dowry harassment and financial exploitation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। विवाहिता ने अपने पति, सास-ससुर व ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और आर्थिक शोषण करने के गंभीर आरोप लगाते हुए थाना खरखौदा में शिकायत दी है। महिला ने कहा कि उनकी शादी 23 नवंबर 2023 को भिवानी जिले के गांव भानगढ़ निवासी शिवकुमार से हुई थी।
महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कम सामान लाने की बात कहकर देने लगे। सास-ससुर, पति व ननद ने कार की मांग की। उनसे जबरन उनकी सैलरी भी अपने खाते में डलवाई गई। विरोध करने पर मारपीट की गई।
विज्ञापन

शिकायत में महिला ने बताया कि पति ने कई बार मारपीट की गई जबकि सास और ननद मानसिक रूप से प्रताड़ित करती रही। यहां तक कि गर्भावस्था के दौरान भी उन पर दबाव बनाया गया और जबरन नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उनके खाते से जबरदस्ती पैसे ट्रांसफर करवा लिए गए और गहने व अन्य सामान भी अपने पास रख लिया गया। महिला के अनुसार प्रताड़ना से तंग आकर वह मायके आ गई जहां बाद में उनकी बेटी का जन्म हुआ।

इस दौरान भी ससुराल पक्ष का कोई सदस्य मिलने नहीं आया। पीड़िता ने थाना खरखौदा पुलिस से मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed