फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   woman account widrol 93018 rupees

महिला के खाते से निकाले 93018 रुपये, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
woman account widrol 93018 rupees
सोनीपत। गांव खेवड़ा की रहने वाली महिला के बैंक खाते से 93018 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि किसी ने धोखाधड़ी कर उसके खाते से नकदी निकाल ली है। पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव खेवड़ा की रहने वाली सुनीता ने बताया कि उसका खाता बहालगढ़ स्थित एसबीआई की शाखा में है। उसने अपने घर की मरम्मत को बैंक खाते में दो लाख रुपये जमा किए थे। जिसमें से मरम्मत कार्य के दौरान उसने करीब एक लाख रुपये निकाल लिए थे। उसने 27 मई को आखिरी बार 500 रुपये निकाले थे। उसके 10 दिन बाद बैंक और पैसे निकालने गई तो उसे पता लगा तो उसके खाते में महज 11 रुपये बचे थे। उसके खाते से 93018 रुपये निकाल लिए गए थे। महिला ने बताया कि उसने नकदी नहीं निकाली है। उसने अपने खाते में जो मोबाइल नंबर दिया था। वह एक साल पहले बंद करा दिया था। अब वह किसी अन्य के नाम जारी हो चुका है। जिसके चलते उसके पास पैसे निकलने के मैसेज भी नहीं आ सके। उसने मामले की शिकायत बहालगढ़ चौकी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed