{"_id":"624f1ab31ba29123e927446f","slug":"withdrew-49-thousand-from-classmate-s-account-on-the-pretext-of-sending-10-thousand-rupees-to-the-girl-student-sonipat-news-rtk6432642194","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को 10 हजार रुपये भेजने का झांसा देकर सहपाठी के खाते से 49 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को 10 हजार रुपये भेजने का झांसा देकर सहपाठी के खाते से 49 हजार निकाले
विज्ञापन
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल की छात्रा को 10 हजार रुपये भेजने का झांसा देकर उसकी सहपाठी के खाते से 49 हजार निकाल लिए। साइबर अपराधी ने छात्रा के पिता का दोस्त बनकर फोन करने के बाद उसके व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजा था। जिसे छात्रा की सहपाठी ने अपने गूगल-पे से स्कैन किया तो उसके खाते से 49 हजार रुपये निकल गए। ठगी का शक होने पर पीड़ित की सहेली ने घर फोन किया तो परिजनों ने बताया कि उन्होंने किसी को पैसे डालने के लिए नहीं कहा था। मुरथल थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली साक्षी ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह मुरथल विवि में बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह मदर टेरेसा हॉस्टल में रहती है। उसकी सहपाठी व दोस्त फतेहाबाद शक्ति नगर की रहने वाली प्रेरणा के मोबाइल पर बुधवार को एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उससे कहा कि आपके पापा ने उसे 10 हजार रुपये फतेहाबाद के पीएनबी की शाखा स्थित खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा है। उसने कहा कि वह उसके मोबाइल नंबर पर क्यूआर कोड भेज दिया है। साक्षी ने कहा कि उस क्यूआर कोड को उसने अपने गूगल-पे से स्कैन कर लिया। उसका गूगल-पे नंबर उत्तम नगर, दिल्ली स्थित केनरा बैंक की शाखा में खाते से जुड़ा हुआ है। उसके क्यूआर कोड स्कैन करते ही उसके दिल्ली स्थित खाते से 49 हजार रुपये निकल गए। उसकी सहेली ने तुरंत अपने घर फोन किया तो परिजनों ने कहा कि उन्होंने किसी को पैसे भेजने के लिए नहीं कहा था। तब उसे ठगी का पता लगा। जिस पर मुरथल थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
छात्रा ने सहेली के मोबाइल पर क्यूआर कोड भेजने व उसके स्कैन करने पर खाते से 49 हजार रुपये निकलने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -इंस्पेक्टर सुमित सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल