फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   withdrawal rupye 15000 from bank account by luring court personnel

कोर्ट कर्मी को झांसा देकर बैंक खाते से 15000 रुपये उड़ाए

Sun, 09 Feb 2020 07:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
withdrawal rupye 15000 from bank account by luring court personnel
गोहाना। कोर्ट परिसर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खाते से 15 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। व्यक्ति ने कर्मी के फोन पर कॉल कर एटीएम कार्ड की वैधता खत्म होने का झांसा देकर ओटीपी नंबर की जानकारी ली और पैसे निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव खंदराई निवासी पवन ने पुलिस को बताया कि वह गोहाना की अदालत में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। पवन ने पुलिस को बताया कि शनिवार को डेढ़ बजे उसके पास फोन आया। जब वह अदालत परिसर में ड्यूटी पर था। फोन पर बातचीत करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह बैंक मैनेजर बोल रहा है। उसने कहा कि एटीएम कार्ड की वैधता समाप्त हो चुकी है। ऐसे में एटीएम कार्ड को दोबारा चालू कराने के लिए मोबाइल नंबर व ओटीपी को उन्हें बताना होगा। जिससे वह उसकी बातों में आ गया और ओटीपी व एटीएम कार्ड का नंबर उसे बता दिए। जिस पर पहले 10 हजार और बाद में 5 हजार रुपये उसके खाते से निकाल लिए गए। पवन ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

-
व्यक्ति ने उसके खाते व ओर्टीपी नंबर की जानकारी लेकर 15000 रुपये निकालने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ठगी करने वाले का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। लोगों को भी एहतियात बरतनी चाहिए और मोबाइल पर बैंक से संबंधित कोई जानकारी नहीं देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मल सिंह, थाना प्रभारी शहर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed