फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Withdraw 35 thousand rupees from bank account by changing debit card

Sonipat News: डेबिट कार्ड बदलकर बैंक खाते से निकाले 35 हजार रुपये

Wed, 24 Apr 2024 10:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 24 Apr 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Withdraw 35 thousand rupees from bank account by changing debit card
गोहाना। सिविल रोड स्थित एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गए ग्रामीण का डेबिट कार्ड बदलकर बैंक खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पिनाना निवासी बिजेंद्र ने बताया कि वह गोहाना में समता चौक के पास रहते हैं। उनका भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। वह बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए सिविल रोड स्थित एटीएम बूथ पर गए थे। बूथ में एटीएम से पैसे निकालने के लिए डेबिट कार्ड डाला और पांच हजार रुपये निकाल लिए। एटीएम से रसीद नहीं मिली। बिजेंद्र के पीछे खड़े व्यक्ति ने रसीद निकालने के लिए दोबारा से डेबिट कार्ड डालने को कहा। जब दोबारा डेबिट कार्ड डाला तो फिर भी रसीद नहीं निकली, लेकिन व्यक्ति ने डेबिट कार्ड बदल लिया और दूसरा डेबिट कार्ड दे दिया। जल्दबाजी में पीड़ित ने डेबिट कार्ड नहीं देखा और वहां से चले गए। कुछ देर बाद चार बार में 35 हजार रुपये निकाल लिए गए। बिजेंद्र के पास जब रुपये निकालने का मैसेज पहुंचा तो उसने तुरंत डेबिट कार्ड को ब्लॉक करा दिया।
विज्ञापन

डेबिट कार्ड की थी 40 हजार रुपये की लिमिट

बिजेंद्र ने बताया कि उनके बैंक खाते में 46 हजार रुपये थे, जबकि डेबिट कार्ड से पैसे निकालने की लिमिट 40 हजार रुपये है। पांच हजार रुपये पीड़ित ने खुद निकाले हैं, शेष 35 हजार रुपये अज्ञात ने चार ट्रांजेक्शन में निकाले हैं। इनमें 10-10 हजार रुपये तीन बार और एक बार पांच हजार रुपये निकाले हैं। पीड़ित की मांग है कि आरोपी का पता लगाकर जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनकी रकम बरामद कर उन्हें दिलवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही रुपये निकालने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर मोहन सिह, प्रभारी, शहर थाना, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed