{"_id":"696e908bc08361630d0cedfe","slug":"with-the-release-of-funds-the-rithala-kundli-metro-corridor-will-gain-momentum-sonipat-news-c-197-1-snp1001-148451-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फंड जारी होने से रिठाला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर को मिलेगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फंड जारी होने से रिठाला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर को मिलेगी गति
Tue, 20 Jan 2026 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली सरकार की तरफ से मेट्रो फेज-चार के शेष तीन कॉरिडोरों के लिए अपने हिस्से का फंड जारी किए जाने से राजधानी और एनसीआर के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को नई गति मिलने जा रही है। इस फैसले का सबसे बड़ा लाभ सोनीपत जिले को मिलेगा।
रिठाला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर के जरिए कुंडली और नाथूपुर पहली बार सीधे दिल्ली मेट्रो नेटवर्क से जुड़ेंगे। फंड जारी होने के साथ ही इस बहु प्रतीक्षित परियोजना पर कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।
दिल्ली मेट्रो फेज-चार के तीनों कॉरिडोरों की कुल लंबाई 47.225 किलोमीटर होगी। इन पर अनुमानित 14,630.80 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इनमें से 3,386.18 करोड़ रुपये का अंश दिल्ली सरकार की तरफ से जारी किया गया है। इन परियोजनाओं को चार वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।