फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   With the establishment of Maruti Udyog, Kharkhoda region will touch new heights in development: Anup Dhanak

मारुति उद्योग स्थापित होने से खरखौदा क्षेत्र विकास में नई बुलंदी को छुएगा : अनूप धानक

Sun, 13 Mar 2022 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
With the establishment of Maruti Udyog, Kharkhoda region will touch new heights in development: Anup Dhanak
कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व विधायक कुलदीप शर्मा। संवाद - फोटो : Sonipat
श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहा कि मारुति उद्योग से खरखौदा क्षेत्र का विकास नई बुलंदी को छूएगा। इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) से यहां की दिशा और दशा बदल जाएगी। अब खरखौदा का विकास शहरी तर्ज पर जल्द होगा। खरखौदा की अत्याधुनिक शहरों में गिनती होने लगेगी।
विज्ञापन

राज्य मंत्री अनूप धानक ने शनिवार को ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर ही संभव है उनको यहीं दूर किया जा रहा है। जो समस्याएं मुख्यालय स्तर की हैं उन्हें चंडीगढ़ जाकर निपटाया जाएगा। राज्य मंत्री अनूप धानक ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) के महासचिव दिग्विजय चौटाला के साथ खरखौदा हलके के पांच गांवों का दौरा किया। इसकी शुरुआत उन्होंने फरमाणा गांव से की और इसके बाद सिसाना गढ़ी, खरखौदा, रोहणा और पीपली गांव का दौरा किया।
विज्ञापन

जजापा के महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उप मुख्यमंत्री खरखौदा क्षेत्र में मारुति उद्योग लाकर विकास के नए आयाम स्थापित करने की तरफ कदम बढ़ाए जा चुके हैं, 75 प्रतिशत आरक्षण का लाभ युवाओं को सीधा से मिलने लगेगा। लोगों को बहकाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खरखौदा को अपना बताया है। उन्होंने यहां काम के नाम पर एक फैक्टरी भी यहां पर स्थापित नहीं की, जिससे युवाओं को रोजगार मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहा कि कन्या कॉलेज को सरकारी का दर्जा दिलाने के मामले में फाइल की जांच करवाई जाएगी। शहर के वार्ड 15 को अवैध बताकर विकास कार्य रोकने के सवाल पर उन्होंने उपायुक्त से मामले की जांच करवाने की बात कही। राज्य मंत्री अनूप धानक के समक्ष सैकड़ों समस्याएं लोगों द्वारा रखी गई, जिन्हें उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को देकर तत्काल प्रभाव से निदान करने को कहा। वहीं रोहट गांव में पंचायती जमीन से मिट्टी उठाने के आरोप को लेकर निवर्तमान सरपंच के देवर सुरेश ने मंत्री को शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की। इस पर राज्य मंत्री ने मामले क जांच उपायुक्त से कराने की बात कही। इस दौरान जजपा जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया, रोहताश दहिया, बबीता दहिया, अंजू बाला खटक, सुरेश दहिया, देवेंद्र दहिया, सुमित राणा, प्रेम उर्फ लीला, बलराज तोमर, अत्तर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed