फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Winds blowing at a speed of 90 km per hour, mercury dropped by 7 degrees due to rain

90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाएं, बारिश से 7 डिग्री गिरा पारा

Tue, 24 May 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Winds blowing at a speed of 90 km per hour, mercury dropped by 7 degrees due to rain
सोनीपत। झुलसा देने वाली भीषण गर्मी से सोमवार को हुई बारिश ने काफी राहत दिलाई है। जिले में तड़के करीब 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं के साथ बारिश हुई। जिले में औसतन 12 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इससे तापमान में करीब 7 डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग की मानें तो तेज हवाओं का असर मंगलवार तक बना रहेगा। सप्ताह के अंत तक लोगों को गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि बाद में तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

अप्रैल माह से ही जिले के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। तापमान भी 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। मई माह में ही लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा था। ऐेसे में रविवार शाम को ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया था। सोमवार तड़के तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान 90 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाओं व बारिश ने भले ही लोगों को गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन खंभे टूटने से बिजली व्यवस्था बाधित रही। सुबह करीब 4 बजे शुरू हुआ आंधी व बारिश का दौर सुबह 8 बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई। इसमें सबसे अधिक बारिश खरखौदा क्षेत्र में हुई। यहां 35 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि सबसे कम बारिश गोहाना में हुई। यहां महज 3 एमएम बारिश हुई। जिले में बारिश के चलते तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट आई है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सप्ताह के अंत मे अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से हुआ जलभराव
खरखौदा में 35 एमएम बारिश हुई, जिससे क्षेत्र के कई हिस्सों में जलभराव भी देखने को मिला। शहर के उपमंडल कार्यालय के गेट पर व बीडीपीओ प्रांगण में भी पानी भरने के साथ ही कई सडक़ें भी जलमग्न हो गई। इसके अलावा खरखौदा क्षेत्र में तेज हवा में डेढ़ सौ से ज्यादा पेड़ टूट जाने से यातायात प्रभावित रहा। वहीं तड़के गुल हुई बिजली दोपहर बाद ही सुचारु हो पाई।
किसानों ने ली राहत की सांस
सोमवार को बारिश होते ही किसानों ने धान की पौध तैयार करनी शुरू कर दी है। साथ ही किसानों को ज्वार व ढैंचा की बिजाई करने में भी आसानी होगी। खरीफ सीजन के तहत करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर भूमि में विभिन्न प्रकार की फसलें उगाई जाती है। इसमें धान का रकबा करीब 90 हजार हेक्टेयर तक पहुंचा जाता है। मौसम विशेषज्ञों ने इस बार मानसून अच्छा रहने के आसार जताए हैं। ऐसा होता है तो धान उत्पादक किसानों को लाभ होगा। इससे किसानों ने राहत की सांस ली।

कहां कितनी बारिश हुई दर्ज
ब्लॉक बारिश
सोनीपत 09 एमएम
गन्नौर 12 एमएम
गोहाना 03 एमएम
खरखौदा 35 एमएम
खानपुर कलां 05 एमएम
राई 10 एमएम
कोट
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सोमवार तड़के 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली और बारिश हुई। विक्षोभ का असर मंगलवार को भी रहेगा और तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश से तापमान में करीब 7 डिग्री तक की गिरावट आई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सप्ताह के अंत तक तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है। बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
-डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed