फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wind blew at 15 km speed, irrigation affected

Sonipat News: 15 किमी रफ्तार से चली हवा, सिंचाई प्रभावित

Wed, 05 Mar 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 05 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Wind blew at 15 km speed, irrigation affected
फोटो संख्या: 53 पककर तैयार हुई सरसों की फसल--संवाद - फोटो : भूरागढ़ इंटेकबेल के पास जलधारा से नाली के जरिए लाया गया पानी।
महेंद्रगढ़। तीन दिनों से करीब 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा के कारण क्षेत्र में गेहूं की सिंचाई प्रभावित हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तेज हवा का यह दौर चार दिनों तक जारी रहने का अनुमान है। ऐसे में गेहूं की फसलों में सिंचाई करने से फसल गिरने का भय बना रहेगा।
विज्ञापन

दो फरवरी को क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि के कारण दिन के तापमान में भी पांच से आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 तथा न्यूनतम दस डिग्री दर्ज किया गया। ठंडी तेज हवा चलने से धूप में भी ठंडक का एहसास रहा। तापमान में आई गिरावट को किसान भी गेहूं की फसल के लिए अनुकूल मान रहे हैं।
विज्ञापन

80 हजार एकड़ में खड़ी गेहूं की बालियों में दाना बनना शुरू हो गया है। दाना बनने की प्रक्रिया शुरू होने के कारण बालियों में वजन बढ़ गया जिससे सिंचाई के समय तेज हवा चलने से गिरने का भय बना रहेगा। इसलिए मौसम विशेषज्ञ किसानों को आगामी तीन-चार दिनों तक फसलों में सिंचाई रोकने की सलाह दे रहे हैं। 2.60 लाख एकड़ में खड़ी सरसों की फसल पककर तैयार हो चुकी है। एक सप्ताह में कटाई शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा : मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि तीन-चार दिनों में तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। रात के समय तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। तेज गति से चलने वाली धरातलीय हवा चलने से तापमान में गिरावट आएगी। आगामी एक सप्ताह तक दिन के तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed