फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   will oppose the rural panchayat who came in support of the farmers movement

किसान आंदोलन के समर्थन में आए नांगल कलां ग्रामीण, पंचायत का करेंगे विरोध

Fri, 03 Sep 2021 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
will oppose the rural panchayat who came in support of the farmers movement
सोनीपत। किसानों से रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर गांव नांगल कलां में रविवार को प्रस्तावित पंचायत का ग्रामीणों ने विरोध करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने वीरवार को पंचायत कर यह निर्णय लिया। साथ ही कहा कि कोई भी व्यक्ति गांव में तनाव पैदा करने का प्रयास करेगा तो उसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच ने किसानों से रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर जो मुहिम चलाई है, उसके तहत 5 सितंबर को गांव नांगल कलां में पंचायत बुलाई गई है। इस पंचायत को लेकर गांव नांगल कलां में ग्रामीणों ने वीरवार को एक पंचायत की, जिसमें निर्णय लिया गया कि रविवार को होने वाली किसान विरोधी पंचायत का डटकर विरोध किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि वे किसान आंदोलन के साथ हैं और किसानों के विरोध में होने वाली हर गतिविधि का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

गांव नांगल कलां में वीरवार को रामप्रसाद, भोलाराम, बिट्टू प्रधान, बिरखे पंच, धर्मप्रकाश, शमशेर, रामफल, मुकेश तूषीर, अमित ने पंचायत का आयोजन किया। जिसमें पूरे गांव से ग्रामीणों को बुलवाया गया। पंचायत के दौरान चर्चा की गई कि मुज्जफरनगर में 5 सितंबर को होने वाली महापंचायत में किसान बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और सरकार पर दबाव बनाएंगे कि तीन कृषि कानूनों को रद्द किया जाए। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि 5 सितंबर को ही गांव में किसानों के विरोध में कोई पंचायत हो रही है, जिसमें कुछ लोग किसानों के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। ऐसी पंचायत का गांव में विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव मेें नहीं होने दी जाएगी किसान विरोधी गतिविधि
ग्रामीण हुकम सिंह, रामप्रसाद व आप नेता अनिल तूषीर ने चेतावनी दी कि यदि 5 सितंबर को गांव में भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश की गई तो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। गांव में किसान विरोधी कोई भी गतिविधि नहीं होने दी जाएगी।

राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच रास्ता खुलवाने के लिए कर चुका है कई पंचायतें
कुंडली बॉर्डर पर करीब 9 माह से किसान धरनारत हैं। जिस कारण जीटी रोड पूरी तरह जाम है। राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच द्वारा दो माह से मुहिम चलाई जा रही है कि किसानों से जीटी रोड पर एक तरफ का मार्ग खाली करवाया जाएगा। इस दिशा में मंच कई पंचायतें कर चुका है, लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली है। मंच के प्रमुख हेमंत नांदल ने बताया कि अब वे 5 सितंबर को नांगल कलां में पंचायत कर ग्रामीणों को एकत्रित करेंगे और किसानों से रास्ता खुलवाने के लिए अनेक विकल्पों पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed