{"_id":"657b574488ec47bfea009184","slug":"will-not-be-able-to-get-manual-scavenging-done-sonipat-news-c-197-1-snp1003-10816-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हाथों से मैला ढोने का नहीं करवा सकेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हाथों से मैला ढोने का नहीं करवा सकेंगे काम
Fri, 15 Dec 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
फोटो 23. सोनीपत लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेती अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी। स्रोत:
सोनीपत। अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने कहा कि सरकार ने हाथों से मैला ढोनेऔर सीवरों में बिना सुरक्षा एवं सहायक उपकरणों के उतरने वालों के पुनर्वास की दिशा में विशेष कदम बढ़ाए हैं। इसके लिए जिला व प्रदेश स्तर पर विशेष कमेटियां गठित की जाएगी जो इस प्रकार के कार्यों की नियमित रूप से जांच करते हुए नजर रखेगी। इन कार्यों को हाथों से करने पर पूर्ण लगाम लगाई जाएगी।
कमेटी के गठन को लेकर लघु सचिवालय में वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है, जिनके साथ आठ सहयोगी विभाग शामिल किए गए हैं। सहयोगी विभागों में प्रमुख रूप से यूएलबी, एचएसवीपी, पंचायती राज, एचएसआईआईडीसी आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हाथ से मैला ढोने व सीवर कार्य करने वाले कर्मियों को अलग-अलग स्थितियों में 10 लाख व 20 लाख और 30 लाख रुपये तक की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि किसी भी सूरत में सीवर के अंदर किसी भी कर्मचारी को सीधे न उतारें। इस दौरान नगराधीश पूजा कुमारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता पवन कुमार, एचएसआईआईडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक आलोक सिंह, रोबिन भाठला, जिला कल्याण अधिकारी राजबीर शर्मा मौजूद रहे।