फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Will have to wait for shed facilities

Sonipat News: शेड की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार

Thu, 04 Jul 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Jul 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Will have to wait for shed facilities
फोटो 14- सोनीपत के गोहाना में नई सब्जी मंडी में तैयार किया गया शेड। संवाद
गोहाना। नई सब्जी मंडी में 4.28 रुपये से शेड का काम तो पूरा हो गया है, लेकिन कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं। इसके चलते अभी तक मार्केटिंग बोर्ड ने मार्केट कमेटी को शेड हैंडओवर (हस्तान्तरित करना) नहीं किया है। ऐसे में मासाखोरों को अब भी तिरपाल के नीचे बैठ कर सब्जी बेचनी पड़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि शेड को सब्जी विक्रेताओं और किसानों के लिए उपलब्ध करवाने के लिए शेष औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। ऐसे में शेड की सुविधा के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

शेड तैयार करने के लिए 15 महीने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन समय पर बजट नहीं मिलने से दो महीने बाद काम पूरा हो पाया। अब शेड तैयार हो गया है। नई सब्जी मंडी परिसर में तैयार किए गए शेड की लंबाई 300 मीटर और चौड़ाई 80 मीटर रखी गई है, ताकि सब्जी विक्रेताओं को इसका पूरा फायदा मिल सके। शेड में लाइट की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार अभी सुरक्षा मानकों की जांच बाकी है। इसके बाद इस शेड का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

सब्जी मंडी परिसर में यह काम भी करवाए गए
नई सब्जी मंडी में सर्विस रोड जर्जर हालत में थे। शेड बनाने के दौरान सब्जी मंडी के सर्विस रोड का निर्माण किया गया। साथ ही सब्जी मंडी से पानी निकासी की व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है, ताकि बारिश के समय सब्जी मंडी परिसर में जलभराव की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नई सब्जी मंडी में नए शेड का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। जैसे ही मार्केटिंग कमेटी की तरफ से शेड को हैंडओवर किया जाएगा,। इसे किसानों और मासाखोरों को इस्तेमाल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
जितेंद्र सेन, सचिव मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed