फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wife missing from home, complaint given to CP for lack of action

Sonipat News: घर से पत्नी लापता, कार्रवाई न होने पर दी सीपी को शिकायत

Sun, 19 Apr 2026 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Wife missing from home, complaint given to CP for lack of action
सोनीपत। गोहाना क्षेत्र के गांव जसराणा निवासी हरीश ने अपनी पत्नी के घर से लापता और शिकायत के बाद भी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उन्होंंने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी है। आवेदन में उन्होंने पत्नी के कुछ रिश्तेदारों पर उन्हें बरगलाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिकायत में उन्होंने बताया कि एक दिसंबर 2025 को उसकी पत्नी भावना घर की आलमारी में रखे भाभी के सोने-चांदी के आभूषण व करीब 90 हजार रुपये नकद लेकर गायब हो गई। उन्होंने गोहाना पुलिस थाने में शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने सीपी कार्यालय में भी आवेदन दिया जिसे गोहाना थाने भेज दिया गया लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने शुक्रवार को एक बार फिर से सीपी कार्यालय में आवेदन देकर पत्नी का पता लगाते हुए उससे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी वापस दिलाने की मांग की है। साथ ही पत्नी को बरगलाकर उसे घर भगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed