फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wife accused of sexully abusing her daughter, Wife accused of rape by husband and brother-in- law.

पत्नी व एक अन्य पर बेटी संग यौनाचार तो पत्नी ने पति व देवरों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Wed, 04 Mar 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Wife accused of sexully abusing her daughter,  Wife accused of rape by husband and brother-in- law.
खरखौदा। थाना क्षेत्र के रहने वाले पति-पत्नी ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाकर मामले की शिकायत पुलिस को दी है। व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर एक व्यक्ति संग मिलकर उसकी बेटी से यौनाचार करने का आरोप लगाया है। वहीं उसकी पत्नी ने व्यक्ति व उसके भाइयों पर दुष्कर्म करने व उससे जबरन देह व्यापार के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के बयान पर मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी आठ माह पहले किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में आकर उससे संबंध विच्छेद कर उससे अलग रहने लगी। इतना ही नहीं वह उसकी नाबालिग बेटी को भी उस व्यक्ति के पास लेकर जाती है। उसकी बेटी ने बताया कि उसकी मां के साथ रहने वाला व्यक्ति उसके साथ छेड़खानी करता है। व्यक्ति का कहना है कि उसकी बेटी ने उसे बताया कि उसकी मां ने इस बारे में किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उसकी बेटी ने उसे जब इस बात की जानकारी दी तो उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत देकर व्यक्ति ने अपनी पत्नी व एक अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ उसकी पत्नी ने अपने पति, सास व दो देवरों पर ही उसे देह व्यापार करवाने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसके देवरों ने उसका शारीरिक शोषण किया और पैसों के लिए अन्य लोगों के पास भेजा गया गया। महिला का आरोप है कि एक साजिश के तहत ही खुद उसके पति ने ही उससे संबंध विच्छेद किया और उसकी शादी उसके पति ने ही एक व्यक्ति के साथ करवाई थी। वहीं अब वह न तो उसे अपने बच्चों से मिलने दे रहा है और न ही उसके द्वारा लाया गया सामान वापस दिया जा रहा है। महिला ने उसे जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed