फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Widening of Gannaur-Shahpur road will benefit people of 15 villages

Sonipat News: गन्नौर-शाहपुर मार्ग के चौड़ीकरण से 15 गांवों के लोगों को होगा फायदा

Tue, 29 Aug 2023 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 29 Aug 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Widening of Gannaur-Shahpur road will benefit people of 15 villages
गन्नौर-शाहपुर मार्ग से गुजरते लोग, जिसे लोक निर्माण विभाग की ओर से चौड़ा जाएगा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गन्नौर-शाहपुर मार्ग के चौड़ीकरण होने से 15 गांवों के लोगों को फायदा होगा। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी। सड़क निर्माण की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। सड़क निर्माण के नाबार्ड से 19.76 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।
जल्द ही गन्नौर से शाहपुर मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा, जिससे वाहन चालकों को आसानी होगी। गन्नौर शहर से शाहपुर मार्ग की लंबाई 16.45 किलोमीटर है। यह मार्ग गोहाना के साथ गांव को शहर से जोड़ता है। इस पर गुमड़, अहीर माजरा, खेड़ी गुज्जर, शेखपुरा, पुरखास, सैंय्या खेड़ा, कैलाना, खुबडू, बली कुतुबपुर, बजाना कलां, बजाना खुर्द, सरढाना, तेवड़ी व पुगथला गांव लगते हैं। लोगों को शहर आने-जाने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है। मार्ग के चौड़ीकरण के बाद गोहाना से गन्नौर आना-जाना लोगों के लिए आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

गन्नौर-शाहपुर मार्ग का निर्माण 2017 में किया गया था। मार्ग की चौड़ाई 0.7 किलोमीटर तक 7 मीटर है, जो शहर से शुरू होकर कैलाना मोड़ तक है। इससे आगे सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर है। अब 16.45 किलोमीटर तक इस सड़क मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। 0.7 किलोमीटर तक इस सड़क की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले ग्रामीण



-सड़क के चौड़ीकरण के बाद लोगों को भी फायदा होगा। सड़क की चौड़ाई कम होने से हादसे का भय बना रहता था। अब सड़क के चौड़ीकरण के बाद हादसों पर रोक लगेगी।
- महक फोगाट, ग्रामीण।


-सड़क चौड़ी होने से किसानों को फायदा होगा। यह सड़क देवीलाल चौक से लेकर 7 किलोमीटर तक 7 मीटर चौड़ी थी, अब 16 मीटर तक इसका चौड़ीकरण किया जाएगा। किसान अपनी कृषि यंत्र लेकर आराम से आ-जा सकेंगे।
- दीपक रापड़िया, ग्रामीण।


-सीजन के समय सड़क तंग होने से जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसका खामियाजा ग्रामीणों व किसानों को भुगतना पड़ता है। अब सड़क के चाैड़ी किए जाने के बाद लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

- रविंद्र पहल, ग्रामीण।



गन्नौर-शाहपुर मार्ग गन्नौर को गोहाना शहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इस मार्ग के चौड़ीकरण के बाद लोगो का गोहाना से गन्नौर आना-जाना आसान हो जाएगा।
- मनीष नैन, ग्रामीण।



गन्नौर-शाहपुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए विधायक ने सरकार को पत्र लिखा था, जिसके बाद नाबार्ड के माध्यम से यह मार्ग 2 दिन पहले मंजूर हुआ था। मार्ग के चौड़ीकरण पर 16.76 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
- नवनीत, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed