{"_id":"663a92633f897acec00bc5a4","slug":"while-extinguishing-the-fire-another-tank-also-exploded-workers-leg-broken-at-two-places-sonipat-news-c-17-1-roh1007-418413-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आग बुझाते समय दूसरे टैंक में भी हुआ ब्लास्ट, कर्मी का दो जगह से टूटा पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आग बुझाते समय दूसरे टैंक में भी हुआ ब्लास्ट, कर्मी का दो जगह से टूटा पैर
Wed, 08 May 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 08 May 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव जाहरी स्थित शराब फैक्टरी के स्पिरिट टैंक में लगी आग बुझाने के दौरान घायल दमकल कर
सोनीपत। गांव जाहरी स्थित शराब फैक्टरी में मंगलवार दोपहर करीब पौने 12 बजे अचानक स्पिरिट (एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल) टैंक में आग लगने के मामले की सूचना अग्निशमन विभाग की टीम को दी गई। आग की सूचना के बाद सोनीपत समेत सात जिलों से अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर बुलाई गई।
टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थी कि शाम करीब 4 बजे दूसरे टैंक में ब्लास्ट हो गया। उसमें पहले ही लीकेज हो गया था। इसी दौरान फायरकर्मी गांव गढ़ी ब्राह्मणान निवासी अमरजीत सिंह घायल हो गए। उनका पैर दो जगह से टूट गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार रात नौ बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
उपायुक्त ने अधिकारियों संग पहुंच लिया स्थिति का जायजा
आग लगने का पता लगते ही उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार यादव, एसडीएम अमित कुमार, आबकारी अधिकारी नरेंद्र कौशिक मौके पर पहुंचे। उपायुक्त ने आग पर काबू पाने के प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
30 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी रहीं
अग्निशमन विभाग के सहायक मंडल अधिकारी राजेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। इसके लिए सोनीपत के साथ ही पानीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, करनाल, झज्जर से भी अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर बुलाई गई है। विभाग की 30 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी रहीं। जिस टैंक में ब्लास्ट हुआ, उसमें साथ ही फैक्टरी में एक अन्य स्पिरिट टैंक था। टैंक में ढाई लाख लीटर स्पिरिट बताया जा रहा था। वह टैंक भी लीक हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों टैंक में एक साथ ब्लास्ट होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
वर्जन
गांव जाहरी स्थित फैक्टरी में हुए हादसे की जांच की जा रही है। मामले में लापरवाही के आरोप लगे हैं। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सेठी मलिक, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत
वर्जन
फैक्टरी में आग लगने के बाद मुख्यालय को सूचना दे दी गई है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि गर्मी अधिक होने के चलते टैंक में ब्लास्ट हो गया। हालांकि पूरी स्थिति का आकलन आग पर काबू करने के बाद जांच कर किया जाएगा।
- नरेंद्र कौशिक, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त
वर्जन
फैक्टरी में आग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर बचाव प्रबंधों का जायजा लिया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अलग-अलग जगह से बुलाई गई हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
- मनोज यादव, उपायुक्त सोनीपत