फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   When the truck driver asked him to give him food quickly, he attacked him with an axe.

Sonipat News: ट्रक चालक ने जल्दी खाना देने को कहा तो कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

Sun, 29 Oct 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 29 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
When the truck driver asked him to give him food quickly, he attacked him with an axe.
राई(सोनीपत)। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) टोल प्लाजा के पास स्थित ढाबे पर जल्दी खाना देने की कहना ट्रक चालक को महंगा पड़ गया। इससे गुस्साए ढाबा मालिक ने चालक के चेहरे पर कुल्हाड़ी मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बिहार के जिला गोपालगंज के गांव आल्लापुर निवासी जयनाथ यादव ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के ओंकारा ट्रांसपोर्ट में चालक हैं। उनके साथ ही दूसरे ट्रक पर बिहार के गोपालगंज के ही रहने वाले अच्छेलाल भी चालक हैं। वह 26 अक्तूबर को ट्रक लेकर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र से गाजियाबाद के लिए निकले थे। जब केजीपी पर जाखौली टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो वह एक ढाबे पर वह तथा अच्छेलाल खाना खाने के लिए रुके थे। उन्होंने खाना देने को कहा। जब काफी देर तक खाना नहीं मिला तो अच्छेलाल ने खाना देने की कहते हुए जल्द जाने की बात कही। इस पर युवक ने कहा कि यह मोहन उर्फ जाखौली का ढाबा है। यहां मेरी मर्जी चलेगी। इसके बाद वह गाली-गलौज करने लगा। बाद में वह कुल्हाड़ी लेकर आया और अच्छेलाल के चेहरे पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed