फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   When the Municipal Secretary wanted to get the cleaning done, the protesting employees scattered garbage.

Sonipat News: नपा सचिव ने सफाई करानी चाही तो धरना दे रहे कर्मचारियों ने कूड़ा बिखेरा

Sat, 09 May 2026 07:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 May 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
When the Municipal Secretary wanted to get the cleaning done, the protesting employees scattered garbage.
फोटो: दिल्ली चौक पर सरकार विरोधी नारेबाजी कर पुतला जलाते धरनारत सफाई कर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। मांगों को लेकर एक सप्ताह से सफाई छोड़कर धरने पर बैठे सफाई कर्मियों की वजह से अब शहर के हालात बदतर हो चुके हैं। जगह-जगह नाले बंद हो गए हैं। दूषित पानी गलियों में बह रहा है। गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
इससे निपटने के लिए नगर पालिका सचिव मनीष रेढू ने अलग से सफाई कर्मियों को बुलाकर सफाई करानी चाही तो धरना दे रहे सफाई कर्मियों ने इसका विरोध करते हुए नहीं करने दी। नायब तहसीलदार अचिन कुमार भी उन्हें समझाने पहुंचे लेकिन लंबी बहस के बावजूद सफाई कर्मी नहीं माने। गुस्साए सफाई कर्मियों ने पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

शहर में गंदगी के आलम को देख नपा सचिव ने अलग से सफाई कर्मियों की व्यवस्था कर उन्हें गंदगी का उठान करने को कहा। सूचना मिलते ही धरना दे रहे सफाई कर्मियों ने इसका विरोध करते हुए कूड़ा फैला दिया। इस पर सचिव धरनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपा सचिव ने सफाई कर्मियों को कहा कि वह अपनी मांग उठाएं लेकिन उनके काम में बाधा न बने लेकिन इस पर सफाई कर्मियों ने स्पष्ट किया कि यह कूड़ा औरों के लिए गंदगी हो सकता है लेकिन उनके लिए उनकी रोजी-रोटी चलाने का साधन है। उनके लिए तो यह सोना है।

ऐसे में इसे कोई दूसरा उठाए वह यह सहन नहीं करेंगे। सरकार उनकी मांग मान लेगी तो वह खुद इसे उठाएंगे। इस दौरान नायब तहसीलदार अचिन कुमार भी धरनास्थल पर पहुंचे और सफाई कर्मियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन सफाई कर्मियों ने स्पष्ट कर दिया कि उनका स्थानीय स्तर पर कोई मुद्दा ही नहीं है।
वह प्रदेश सरकार से अपनी मांग कर रहे हैं। सफाई कर्मियों ने इस बीच दिल्ली चौक पर सरकार व नपा सचिव विरोधी नारेबाजी करते हुए पुतला भी फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed