{"_id":"64ff76c1c64412444006fab9","slug":"when-the-highway-was-opened-at-12-oclock-in-the-night-it-became-a-jam-situation-sonipat-news-c-197-1-snp1002-5894-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी-20 शिखर सम्मेलन : रात 12 बजे खोला हाईवे तो बन गई जाम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जी-20 शिखर सम्मेलन : रात 12 बजे खोला हाईवे तो बन गई जाम की स्थिति
Tue, 12 Sep 2023 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे-44 पर बहालगढ़-राई के बीच रविवार देर रात जाम में फंसे वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। दिल्ली में आयोजित हुए जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर बंद किए गए हाईवे को रविवार रात 12 बजे वाहनों के लिए खोल दिया गया। हाईवे खोलने के बाद वाहनों की अधिकता के चलते जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस को मशक्कत के बाद वाहनों को निकालना पड़ा।
पुलिस व प्रशासन ने जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। रविवार रात को 12 बजे के बाद जगह-जगह नाके लगाकर रोके गए भारी वाहनों को दिल्ली में जाने की अनुमति दे दी। इससे दिल्ली जाने वाले वाहनों की संख्या में अचानक इजाफा हो गया। जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।
हालांकि रात भर हाईवे पर रही पुलिस ने तुरंत वाहनों को निकालना शुरू कर दिया। इसके चलते देर रात तक स्थिति को सामान्य कर लिया गया। अब हाईवे से वाहनों का आवागमन सामान्य हो गया है। एसीपी ट्रैफिक रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने देर रात तक सड़क पर रहकर वाहनों को निकाला। तीन दिन यातायात सामान्य रहा।