{"_id":"65d07215ab3089d63b071fbd","slug":"when-stopped-from-abusing-outside-shop-in-sonipat-young-man-opened-fire-in-air-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: दुकान के बाहर गाली देने से रोका तो युवक ने कर दिया हवाई फायर, गांव पलड़ी खुर्द में रात को हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: दुकान के बाहर गाली देने से रोका तो युवक ने कर दिया हवाई फायर, गांव पलड़ी खुर्द में रात को हुई वारदात
Sat, 17 Feb 2024 02:15 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:15 PM IST
सार
सोनीपत में दुकानदार पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दुकानदार ने युवक को गाली देने से रोका था। इसी बात को लेकर आरोपी फायरिंग कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत के गांव पलड़ा खुर्द में रात को दुकान के बाहर गोली दे रहे युवक को रोकना दुकानदार पर भारी पड़ गया। युवक दुकान के बाहर से गया और कुछ देर बाद पिस्तौल लेकर लौटा। युवक ने हवाई करने के बाद दुकानदार को मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव पलडी खुर्द निवासी रोहित ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात को वह अपनी दुकान के सामने खड़े थे। इसी दौरान गांव का सन्नी वहां पर आया और गाली गलौज करने लगा। उन्होंने विरोध जताते हुए उसे गोली नहीं देने को कहा। इस पर आरोपी वहां से चला गया।
विज्ञापन
वह कुछ देर बाद फिर से उनकी दुकान के बाहर आया। वह हाथ में पिस्तौल लिए था। उसने दुकान के बाहर आकर उन्हें डराने व दहशत फैलाने के लिए पिस्तौल से हवाई फायर कर दिया। साथ ही उन्हें मारने की धमकी देकर भाग गया। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन