फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   When Ravi Jagsi entered the world of crime, he was caught under the Illegal Arms Act

Sonipat News: अपराध की दुनिया में कदम रखा तो अवैध शस्त्र अधिनियम में पकड़ा गया रवि जागसी

Sat, 21 Dec 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
When Ravi Jagsi entered the world of crime, he was caught under the Illegal Arms Act
गोहाना। फतेहाबाद में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया गांव जागसी का रवि करीब डेढ़ दशक पहले अवैध शस्त्र अधिनियम और झगड़ों के मामलों से अपराध की दुनिया में आया था। उसके बाद हत्या, लूट जैसे बड़े अपराध करने लगा। पांच साल पहले उसने गिरोह बना डाला।
विज्ञापन


शुक्रवार को गांव जागसी के कुख्यात रवि को फरीदाबाद पुलिस फतेहाबाद न्यायालय में एक मामले की पेशी के लिए लेकर आई थी। न्यायालय में पेशी के बाद जब टीम उसे वापस लेकर जा रही थी। उसी दौरान उसके साथियों ने उसे पुलिस कस्टडी से छुड़वाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से रवि की मौत हो गई। कुख्यात रवि जागसी गिरोह के तीन बदमाशों को सीआईए गोहाना की टीम ने तीन वर्ष पहले दबोचा था। तब कई वारदातों से पर्दा उठा था।
विज्ञापन


रवि जब गांव के स्कूल में पढ़ाई कर रहा था ते उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया था। अक्सर वह झगड़े करता था। पढ़ाई छोड़ने के कुछ वर्ष बाद उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। सदर थाना गोहाना पुलिस ने उसे वर्ष 2012 में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। उसी वर्ष उस पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज हुआ। इस घटना में पुलिस पर गोली चलाई थी। इसके बाद वह जेल में गया। जब जेल से बाहर आया तो अपराध की दलदल में फंसता गया। नौ साल पहले उसने गांव छोड़ दिया और गुरुग्राम चला गया। वर्ष 2017 में उसने गुरुग्राम, रोहतक, गोहाना व अन्य जगहों पर ताबड़तोड़ हत्या, हत्या की कोशिश व अन्य वारदातों को अंजाम दिया। इसके बाद अपना गिरोह बना लिया। गुरुग्राम के अलावा कई जिलों में वारदात की। रवि पर भी सोनीपत, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, फतेहबाद, दिल्ली, पानीपत, रोहतक में 28 मामले दर्ज थे। पांच साल पहले गिरोह बनाने के बाद उसमें कई बदमाशों को साथ मिलाया। तीन साल पहले जब इसके तीन गुर्गे पकड़े गए तो गोहाना पुलिस ने 16 वारदातों से पर्दा उठाया था। बताया जा रहा है रवि ने प्रेम विवाह कर रखा है। उसके पिता व भाई की पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed