Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   When he commented on children, his cousin was killed by throwing him from the roof.

Sonipat News: बच्चों पर टिप्पणी की तो चचेरे भाई की छत से फेंककर कर दी हत्या

Mon, 06 May 2024 10:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 May 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
When he commented on children, his cousin was killed by throwing him from the roof.
राजकुमार का फाइल फोटो।
गोहाना (सोनीपत)। गांव माहरा में शराब पीने के बाद बच्चों को लेकर टिप्पणी करने से नाराज ग्रामीण ने अपने चचेरे भाई को छत से नीचे फेंक दिया जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात देर रात करीब दो बजे की है। घटना के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


गांव माहरा निवासी जयकंवार ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई राजकुमार उर्फ राजा (42) गांव में ही फास्ट फूड की रेहड़ी लगाते थे। रविवार की देर रात उनके भाई चाचा ओमप्रकाश के घर पर गए थे। वहां पर चचेरे भाई अशोक उर्फ शौकी और श्याम भी आ गए थे। तीनों ओमप्रकाश के मकान की छत पर बैठे थे। इसी बीच अशोक ने बच्चों को लेकर कुछ टिप्पणी की। इस पर उनके भाई और अशोक में बहस हो गई। अशोक ने आवेश में आकर देर रात करीब दो बजे उनके भाई को उठाकर छत से फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जब परिवार के सदस्यों को मामले का पता लगा तो वह राजकुमार को लेकर नागरिक अस्पताल गोहाना पहुंचे। वहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर बरोदा थाना की भैंसवान पुलिस चौकी से सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जयकंवार की शिकायत पर पुलिस ने अशोक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी अशोक भाग गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राजकुमार, अशोक और श्याम देर रात तक शराब पीते रहे। इसी दौरान उनमें बहस हुई, जिसके बाद अशोक ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बच्चों का पिता था राजकुमार : परिजनों ने बताया कि राजकुमार के चार बच्चे हैं जिसमें बेटी व बेटे शामिल हैं। उनकी पत्नी गृहिणी हैं। वह गांव के अड्डे पर चाऊमीन व अन्य फास्ट फूड की रेहड़ी लगाकर परिवार का गुजर बसर कर रहे थे।


वर्जन

गांव माहरा में छत से नीचे फेंक कर ग्रामीण की हत्या की गई है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -रविंद्र कुमार, प्रवक्ता सोनीपत पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed