{"_id":"65a447f99e9148d6d80e302d","slug":"when-asked-for-money-attacked-with-knife-sonipat-news-c-197-1-snp1003-12413-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रुपये मांगे तो चाकू से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रुपये मांगे तो चाकू से किया हमला
Mon, 15 Jan 2024 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गांव पांची जाटान में चोरी हुए रुपये मांगने पर एक युवक को चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पांची जाटान निवासी मोनू ने बताया कि 12 जनवरी को गांव के ही रोहित ने उनके 10 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। 13 जनवरी की शाम को वह जब गांव के अड्डे पर थे तो इस दौरान उन्हें रोहित मिल गया। जब उन्होंने रोहित से रुपये मांगे तो आवेश उनके पैर पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद रोहित व उसके साथी विकास उर्फ चाइनीज और अमन ने पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन