{"_id":"67e15d8f0695e3674103ba76","slug":"when-a-woman-sitting-in-delhi-checked-the-cctv-the-gate-of-the-house-was-found-open-when-she-returned-cash-and-jewellery-were-found-stolen-sonipat-news-c-197-1-snp1001-134175-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिल्ली में बैठी महिला ने सीसीटीवी जांचे तो घर का गेट खुला दिखा, लौटी तो नकदी और आभूषण चोरी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिल्ली में बैठी महिला ने सीसीटीवी जांचे तो घर का गेट खुला दिखा, लौटी तो नकदी और आभूषण चोरी मिले
Tue, 25 Mar 2025 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो :05: सोनीपत के सेक्टर-12 स्थित घर में लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रहे संदिग्ध के हाथ में दिख
सोनीपत। सेक्टर-12 में चोर बंद घर में घुसकर नकदी, आभूषण व सीसीटीवी की डीवीआर चोरी कर ले गए। नकाबपोश चोर हाथ में पिस्तौल लेकर घर में घुसे थे। बहन के घर कादीपुर (दिल्ली) गईं महिला ने मोबाइल में सीसीटीवी जांचे तो गेट खुला मिला। लौटीं तो घटना का पता लगा। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
सेक्टर-12 निवासी नीरज चौधरी ने पुलिस को बताया कि 22 मार्च को घर पर का तीन सेफ्टी लॉक लगाकर वह दिल्ली अपनी बहन के घर गई थीं। रविवार दोपहर बाद जब उन्होंने मोबाइल में घर के सीसीटीवी जांचे मुख्य दरवाजा खुला दिखा। इस पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। वह तत्काल दिल्ली से अपने घर लौटकर घर पहुंची तो तीनों सेफ्टी लॉक टूटे मिले। अलमारियां, बेड और सूटकेस खुले पड़े थे। 1.05 लाख रुपये की नकदी, सोने की चेन, दो कानों की बालियां और दो अंगूठियां, आर्टिफिशियल गहने और सीसीटीवी की डीवीआर चोरी मिली।
सीसीटीवी फुटेज में दिख दे रहे दो संदिग्ध
घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची तो दो संदिग्ध युवक चेहरे पर कपड़ा बांधे दिखाई दे रहे हैं। बाद में वह वाहन आता दिखाई देने पर घर के बाहर ग्रीन बेल्ट एरिया में लेट गए। उसके बाद घर में घुसते हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार देर रात ढाई बजे घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
चेहरे पर बांध रखा था कपड़ा, हाथ में थे पिस्तौल
सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवक चेहरे पर कपड़ा बांधे नजर आए। एक युवक के हाथ में पिस्तौल दिखाई दे रही है। वह पूरे घर के अंदर घूमते दिखाई दे रहे हैं। बाद में मुख्य गेट से भाग जाते हैं।
-- -- -- -- -- --
घर में चोरी की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रविंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता, सोनीपत