फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wheat procurement process started, no arrival in mandis

Sonipat News: गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू, मंडियों में आवक नहीं

Sun, 02 Apr 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Apr 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement process started, no arrival in mandis
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत/गोहाना/गन्नौर। सरकारी एजेंसियों ने गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में गेहूं की आवक नहीं है। जिले में चार मंडियों व ग्रामीण क्षेत्रों में 20 खरीद केंद्र चिह्नित किए गए हैं। खरीद केंद्रों में अभी तक गेहूं खरीद के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कथूरा गांव के खरीद केंद्र पर बारिश का पानी भरा हुआ है और कासंडी गांव के खरीद केंद्र परिसर में उपले पड़े हुए हैं। इसके चलते किसानों को गेहूं बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
गेहूं की सरकारी खरीद हर साल एक अप्रैल से अनाज मंडी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बने खरीद केंद्रों पर होती है। इस बार बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी को बढ़ा दिया है। अधिकतर स्थानों पर गेहूं कटाई शुरू हुई थी। कई जगहों पर गेहूं की फसल जमीन पर गिरने से किसानों को नुकसान हुआ है। ऐसे में 1 अप्रैल को किसान गेहूं की फसल लेकर मंडी में नहीं पहुंचे। जबकि मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि वह फसल खरीदने के लिए तैयार हैं। कथूरा गांव के खरीद केंद्र के अधिकतर भाग में जलभराव है। ऐसे में खरीद केंद्र पर गेहूं की फसल की खरीद होने में परेशानी होगी। वहीं किसानों को भी फसल डालने को लेकर परेशानी झेलनी पड़ती है। कासंडी खरीद केंद्र पर हर साल हजारों क्विंटल गेंहू की खरीद होती है और अप्रैल से ही गेहूं की फसल आनी शुरू हो जाती हैं। इस बार कासंडी खरीद केंद्र की सफाई नहीं हो पाई है और खरीद केंद्र पर उपले पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

पहले दिन मंडियों में नहीं पहुंचा गेहूं
गन्नौर। सरकार की ओर से 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद का सीजन शुरू हो चुका है। सीजन के पहले दिन मंडियों में गेहूं की आवक ही नहीं हुई। इस बीच मार्केट कमेटी प्रशासन ने सीजन को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां कर ली हैं। मार्केट कमेटी के कार्यकारी सचिव जगबीर सिंह ने नई अनाज मंडी सहित दातौली, सनपेड़ा, पुगथला व पुरखास उप खरीद केंद्रों का भी दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को जमीन की सफाई के पुख्ता इंतजाम करवाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विभाग गेहूं की आवक के लिए पूरी तरह से तैयार है। नई अनाज मंडी व उप खरीद केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालयों व साफ-सफाई व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम है। उन्होंने बताया कि गन्नौर मंडी व खरीद केंद्रों में कई दिन से सफाई करवाने के साथ कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई थी। किसानों को कोई दिक्कत न आए, इसके लिए पूरा प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मार्केट कमेटी गेहूं की फसल खरीदने के लिए तैयार है। सभी एजेंसी मंडी में पहुंच गई हैं। शनिवार को कोई भी किसान फसल लेकर नहीं पहुंचा है, ऐसे में खरीद नहीं हो पाई है। खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक होने से पहले व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed