फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wheat arrival in grain market increases, reaches 1500 quintals

Sonipat News: अनाज मंडी में गेहूं की आवक तेज, 1500 क्विंटल पहुंचा

Sun, 07 Apr 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 07 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Wheat arrival in grain market increases, reaches 1500 quintals
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित अनाज मंडी में गेहूं की आवक तेज हो गई। रविवार को 1500 क्विंटल गेहूं अनाज मंडी में पहुंचा। गेहूं प्राइवेट में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से ज्यादा 2280 रुपये प्रति क्विंटल की दर से करीब 600 क्विंटल गेहूं बिका। जिले की तीन मंडियों में सरसों की आवक व खरीद जारी रही। मंडियों में 2146 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हो सकी। सोनीपत में 300 क्विंटल, गोहाना में 1266, गन्नौर मंडी में 580 क्विंटल सरसों की खरीद हुई। खरखौदा अनाज मंडी में सरसों की आवक नहीं हुई।
विज्ञापन

सोनीपत में रोहतक रोड स्थित अनाज मंडी में गेहूं की आवक दूसरे दिन जारी रही। मंडी में दो दिन से गेहूं की आवक लगातार हो रही है। सरकारी खरीद एजेंसियों की ओर से अभी गेहूं की खरीद शुरू नहीं की गई। खरीद एजेंसी हैफेड की ओर से गेहूं में नमी बताई जा रही है। प्राइवेट में गेहूं एमएसपी से ज्यादा भाव बिक रहा है। शनिवार को जहां गेहूं 2336 रुपये प्रति क्विंटल बिका था तो वहीं रविवार को गेहूं 2280 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिका। जबकि केंद्र सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित कर रखा है।
विज्ञापन

खरखौदा को छोड़कर जिले की सोनीपत, गोहाना, गन्नौर मंडियों में रविवार को सरसों की आवक व खरीद जारी रही। हैफेड की आरे से तीनों मंडियों में 2146 क्विंटल सरसों की खरीद की। इस दौरान हैफेड अधिकारियों ने किसानों से आह्वान किया कि वह अपनी सरसों व गेहूं की फसल सुखाकर लाएं। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां पूरी हैं। गेहूं में 12 फीसदी से ज्यादा नमी की मात्रा मिलने पर खरीदा नहीं जाएगा। इसके चलते खरीद एजेंसी में गेहूं में नमी ज्यादा होने के कारण खरीद करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed